{"_id":"6874de2622d5ec13f0080190","slug":"ind-vs-eng-3rd-test-shubman-gill-has-most-runs-for-india-in-a-single-series-in-england-know-details-2025-07-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट में शुभमन गिल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, इस मामले में द्रविड़-कोहली को पीछे छोड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट में शुभमन गिल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, इस मामले में द्रविड़-कोहली को पीछे छोड़ा
Mon, 14 Jul 2025 04:08 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 14 Jul 2025 04:08 PM IST
सार
शुभमन गिल ने लॉर्ड्स टेस्ट की दोनों पारियों में क्रमश: 16 और छह रन बनाए। इसी के साथ उनके एक सीरीज में 607 रन हो गए। इस मैच से पहले गिल ने चार पारियों में 585 रन बना लिए थे। अब वह इंग्लैंड में एक ही सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
शुभमन गिल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने लॉर्ड्स टेस्ट में बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह इंग्लैंड में एक ही सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने राहुल द्रविड़ और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। बता दें कि, भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने भारत को जीत के लिए 193 रनों का लक्ष्य दिया है। फिलहाल भारत की दूसरी पारी जारी है।
विज्ञापन
शुभमन गिल
- फोटो : BCCI X
गिल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
शुभमन गिल ने लॉर्ड्स टेस्ट की दोनों पारियों में क्रमश: 16 और छह रन बनाए। इसी के साथ उनके एक सीरीज में 607 रन हो गए। इस मैच से पहले गिल ने चार पारियों में 585 रन बना लिए थे। अब वह इंग्लैंड में एक ही सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया। पूर्व भारतीय कप्तान ने 2002 में छह पारियों में 602 रन बनाए थे। वहीं, कोहली ने 10 पारियों में 593 रन बनाए थे। अब गिल ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है।

एजबेस्टन टेस्ट में गिल ने तोड़ा 54 साल पुराना रिकॉर्ड
गिल इस सीरीज में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने दूसरी पारी में भी अपना दम दिखाया है। एजबेस्ट टेस्ट की दोनों पारियों में गिल ने धमाल मचाया। पहली पारी में उन्होंने दोहरा शतक लगाया और दूसरी पारी में एक और शतक पूरा किया। इस कारनामे के साथ उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह सुनील गावस्कर के बाद भारत के दूसरे और ओवरऑल नौवें बल्लेबाज हैं जिन्होंने टेस्ट एक ही टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाने के बाद शतक लगाया है। गावस्कर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 1971 में पहली पारी में शतक लगाया था, जबकि दूसरी पारी में दोहरा शतक लगाने में सफल रहे थे। गिल इस तरह 54 साल बाद भारत के दूसरे बल्लेबाज बने हैं जिन्होंने किसी टेस्ट मैच में यह उपलब्धि अपने नाम की है।