फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs eng 3rd test 2025 sachin tendulkar rings bell at lords mcc gave special gift know details

IND vs ENG: लॉर्ड्स में सचिन तेंदुलकर का सम्मान, बेल रिंग सेरेमनी में शामिल हुए दिग्गज; MCC ने दिया खास तोहफा

Thu, 10 Jul 2025 04:12 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 10 Jul 2025 04:12 PM IST
सार

लॉर्ड्स टेस्ट से पहले मास्टर-ब्लास्टर ने एमसीसी म्यूजियम का दौरा किया। यहां उनकी पुरानी तस्वीरों का संग्रह था। सचिन ने अपनी विशेष तस्वीर का अनावरण किया। इसके बाद वह बेल रिंग सेरेमनी में शामिल हुए।

विज्ञापन
ind vs eng 3rd test 2025 sachin tendulkar rings bell at lords mcc gave special gift know details
सचिन तेंदुलकर - फोटो : BCCI-X

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले का आगाज महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने बेल बजाकर किया। इस दौरान मेरीलिबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने उन्हें खास तोहफा दिया।
विज्ञापन

 

एमसीसी म्यूजियम में सचिन की तस्वीर का अनावरण
लॉर्ड्स टेस्ट से पहले मास्टर-ब्लास्टर ने एमसीसी म्यूजियम का दौरा किया। यहां उनकी पुरानी तस्वीरों का संग्रह था। सचिन ने अपनी विशेष तस्वीर का अनावरण किया। इसके बाद वह बेल रिंग सेरेमनी में शामिल हुए और बेल बजाकर मैच के आगाज का संदेश दिया। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

इंग्लैंड ने जीता टॉस
लॉर्ड्स में तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। जोश टंग की जगह जोफ्रा आर्चर को जगह दी गई है। वहीं, भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि वह टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनते। इसलिए फैसले का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। भारतीय टीम में भी एक बदलाव हुआ है। प्रसिद्ध कृष्णा की जगह जसप्रीत बुमराह आए हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं
भारत:
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।

इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्राइडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed