{"_id":"62ca97e4a9142402f5594ff9","slug":"ind-vs-eng-3rd-t20-live-streaming-telecast-channel-when-where-and-how-to-watch-india-vs-england-t20-match-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG T20 Live Streaming: भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 आज, जानें डीडी फ्री डिश में कब और कैसे देखें मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG T20 Live Streaming: भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 आज, जानें डीडी फ्री डिश में कब और कैसे देखें मैच
Sun, 10 Jul 2022 02:42 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 10 Jul 2022 02:42 PM IST
सार
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच रविवार को खेला जाएगा। इस मैच में जीत हासिल कर भारतीय टीम इंग्लैंड को उसके घर में क्लीन स्वीप करना चाहेगी।
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के शुरुआती दो मैच जीतकर भारत ने सीरीज अपने नाम कर ली है। अब टीम इंडिया की नजर तीसरा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होगी। इस सीरीज में भारत नए अंदाज में खेला है। भारतीय बल्लेबाज लंबी पारी खेलने की बजाय शुरुआत से ही बड़े शॉट खेल रहे हैं और सभी के छुटपुट योगदान के चलते टीम बड़ा स्कोर बना रही है। इसी वजह से शुरुआती दो मैचों में भारत ने बड़ी जीत हासिल की है।
भारत की जीत में शानदार गेंदबाजी का योगदान भी बहुत ज्यादा है। तीसरे मैच में भारतीय टीम में बदलाव की संभावना बेहद कम है। टीम इंडिया इस मैच में पूरी मजबूती के साथ उतरेगी और इंग्लैंड का सूपड़ा साफ कर टेस्ट मैच की हार का बदला लेना चाहेगी। ऐसे में यह मैच रोमांचक होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
विज्ञापन
भारत की जीत में शानदार गेंदबाजी का योगदान भी बहुत ज्यादा है। तीसरे मैच में भारतीय टीम में बदलाव की संभावना बेहद कम है। टीम इंडिया इस मैच में पूरी मजबूती के साथ उतरेगी और इंग्लैंड का सूपड़ा साफ कर टेस्ट मैच की हार का बदला लेना चाहेगी। ऐसे में यह मैच रोमांचक होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
विज्ञापन
कब होगा भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 10 जुलाई यानी रविवार को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा।
कब शुरू होगा भारत और इंग्लैंड का मुकाबला?
भारत और इंग्लैंड के मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम साढ़े छह बजे होगा और पहली गेंद सात बजे फेंकी जाएगी।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
भारत-इंग्लैंड सीरीज के प्रसारण का अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। इसलिए इस मैच का प्रसारण भी सोनी स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा। आप सोनी स्पोर्ट्स के चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच देख सकते हैं।
कहां देख सकते हैं लाइव मैच?
भारत-इंग्लैंड सीरीज के सभी मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में सोनी लिव एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
मुफ्त में कैसे देख सकते हैं मैच?
भारत और इंग्लैंड का मैच मोबाइल फोन और टीवी में बिना किसी अतिरिक्त लागत के देखा जा सकता है। अगर आपके पास रिलाइंस जियो की सिम है तो आप अपने मोबाइल फोन में जियो टीवी के जरिए यह मैच मुफ्त में देख सकते हैं। वहीं, डीडी फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी यह मैच मुफ्त में देखा जा सकता है।
भारत की संभावित टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।
इंग्लैंड की संभावित टीम
जेसन रॉय, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मालन, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रूक, मोइन अली, सैम करन, डेविड विली, क्रिस जॉर्डन, रिचर्ड ग्लीसन, मैथ्यू पर्किंसन।