फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG 2nd Test: Jaiswal joins Kambli and Gavaskar's club by scoring double century

IND vs ENG 2nd Test: दोहरा शतक जड़कर कांबली और गावस्कर के क्लब में शामिल हुए जायसवाल, बनाए ये खास रिकॉर्ड

Sat, 03 Feb 2024 01:06 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 03 Feb 2024 01:06 PM IST
सार

इस मुकाबले की पहली पारी में जायसवाल ने 209 रन बनाए। घरेलू सरजमीं पर यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय दोहरा शतक है। इसी के साथ युवा बल्लेबाज विनोद कांबली और सुनील गावस्कर के क्लब में शामिल हो गए।

विज्ञापन
IND vs ENG 2nd Test: Jaiswal joins Kambli and Gavaskar's club by scoring double century
यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला दोहरा शतक लगाया और कई खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। वह टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बने। इसके साथ ही सुनील गावस्कर और विनोद कांबली के क्लब में शामिल हो गए। वह बाएं हाथ के पांचवें सलामी बल्लेबाज भी बन गए, जिन्होंने भारत के लिए टेस्ट में दोहरा शतक लगाया है। यशस्वी ने अपने टेस्ट करियर की 10वीं पारी में ही दोहरा शतक जड़ा और करुण नायर-विनोदा कांबली के क्लब में शामिल हुए।
विज्ञापन


पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने छह विकेट खोकर 336 रनों का स्कोर बना लिया था, जिसमें यशस्वी जायसवाल 179 रन और रविचंद्रन अश्विन पांच रन बनाकर नाबाद थे। दूसरे दिन भारतीय टीम ने एक बार फिर शानदार शुरुआत की और यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक जड़ने में कामयाबी हासिल की है। इस मुकाबले की पहली पारी में जायसवाल ने 209 रन बनाए। घरेलू सरजमीं पर यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय दोहरा शतक है। इसी के साथ युवा बल्लेबाज विनोद कांबली और सुनील गावस्कर के क्लब में शामिल हो गए।
विज्ञापन

 
टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय
खिलाड़ी आयु (वर्ष) स्कोर विपक्षी टीम मैदान वर्ष
विनोद कांबली 21 224 इंग्लैंड मुंबई 1993
विनोद कांबली 21 227 ज़िम्बाब्वे दिल्ली 1993
सुनील गावस्कर 21 220 वेस्ट इंडीज पोर्ट ऑफ स्पेन 1971
यशस्वी जायसवाल 22 209 इंग्लैंड विशाखापत्तनम 2024
 
टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले तीसरे कम उम्र के खिलाड़ी बने जायसवाल
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी इस मुकाबले में रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। विराट कोहली, केएल राहुल और रवींद्र जडेजा जैसे धाकड़ खिलाड़ियों के बगैर उतरी भारतीय टीम ने इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर खबर ली है। इसमें युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का अहम योगदान रहा। उन्होंने विरोधी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यही वजह है कि अब वह 200 रनों का स्कोर बनाने वाले तीसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने ये कारनामा 22 वर्ष और 37 दिन की उम्र में कर दिखाया है। इस लिस्ट में विनोद कांबली शीर्ष दो स्थानों पर हैं। वहीं, सुनील गावस्कर 283 रनों के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर काबिज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले बाएं हाथ के भारतीय
खिलाड़ी स्कोर विपक्षी टीम मैदान वर्ष
सौरव गांगुली 239 पाकिस्तान बेंगलुरु 2007
विनोद कांबली 227 जिम्बाब्वे दिल्ली 1993
विनोद कांबली 224 इंग्लैंड मुंबई 1993
गौतम गंभीर 206 ऑस्ट्रेलिया दिल्ली 2008
यशस्वी जायसवाल 209 इंग्लैंड विशाखापत्तनम 2024
 
200 रन बनाने वाले पांचवें बाएं हाथ के बल्लेबाज बने यशस्वी
भारत के लिए पांचवां टेस्ट मैच खेल रहे जायसवाल ने विशाखापत्तनम में जारी दूसरे टेस्ट मैच में अपने बल्ले की गड़गड़ाहट से कीर्तिमानों की झड़ी लगा दी। उन्होंने भारत का स्कोर 396 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर जायसवाल 200 रन बनाने वाले पांचवें बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज बन गए। सौरव गांगुली ने सबसे पहले ये कारनामा किया था। उन्होंने 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ 239 रनों का स्कोर बनाया था। इसके बाद विनोद कांबली और गौतम गंभीर ने ऐसा किया था।


10वीं पारी में जड़ा दोहरा शतक
यशस्वी जायसवाल ने अपने टेस्ट करियर की 10वीं पारी में ही दोहरा शतक लगा दिया। इसके साथ ही वह करुण नायर और विनोद कांबली के खास क्लब में शामिल हो गए। करुण नायर ने अपने करियर की तीसरी पारी में ही दोहरा शतक लगा दिया था। वहीं, विनोद कांबली ने पहले दोहरे शतक के लिए चार पारियां ली थीं। सुनील गावस्कर और मयंक अग्रवाल ने आठ पारियों में ऐसा किया था, जबकि पुजारा ने नौवीं पारी में पहला दोहरा शतक लगाया था। यशस्वी इस सूची में पांचवें स्थान पर आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed