फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG 2nd Test 2025 Rishabh Pant Set to Break Virat, Sachin, and Dravid Records Most Century in England

IND vs ENG: एक शतक जड़ते ही विराट और सचिन को इस मामले में पीछे छोड़ देंगे पंत, द्रविड़ का रिकॉर्ड भी खतरे में

Mon, 30 Jun 2025 01:49 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 30 Jun 2025 01:49 PM IST
सार

पंत ने अब तक इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में कुल मिलाकर पांच शतक जड़े हैं। इनमें चार शतक पंत ने इंग्लैंड की धरती पर और एक शतक भारतीय सरजमीं पर लगाया है।

विज्ञापन
IND vs ENG 2nd Test 2025 Rishabh Pant Set to Break Virat, Sachin, and Dravid Records Most Century in England
पंत, कोहली, सचिन और द्रविड़ - फोटो : ANI/PTI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार से बर्मिंघम में खेला जाएगा। इसको लेकर भारतीय खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे हैं। लीड्स में हार के बाद भारत को वापसी करने के लिए यह टेस्ट जीतना होगा। हालांकि, बर्मिंघम में टीम इंडिया का पिछला रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। टीम ने आठ में से सात मैच गंवाए हैं और एक मैच ड्रॉ रहा है। हालांकि, शुभमन गिल अगला टेस्ट जीतकर इस मैदान पर जीत हासिल करने वाले पहले कप्तान बनना चाहेंगे। टीम को एक बार फिर ऋषभ पंत से काफी उम्मीदें होंगी।
विज्ञापन


भारत जब पिछली बार इस मैदान पर उतरा था तो पंत ने शतक लगाया था। 2022 में खेले गए उस मुकाबले में पंत ने पहली पारी में 146 रन और दूसरी पारी में 57 रन बनाए थे। अब उनसे फिर से शतक की उम्मीद की जा रही है। अगर वह आगामी टेस्ट में एक शतक लगाते हैं तो विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर को दो अलग-अलग मामले में पीछे छोड़ देंगे। फिर उनसे आगे सिर्फ राहुल द्रविड़ रह जाएंगे।
विज्ञापन

IND vs ENG 2nd Test 2025 Rishabh Pant Set to Break Virat, Sachin, and Dravid Records Most Century in England
2022 बर्मिंघम टेस्ट - फोटो : ANI
दरअसल, पंत ने अब तक इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में कुल मिलाकर पांच शतक जड़े हैं। इनमें चार शतक पंत ने इंग्लैंड की धरती पर और एक शतक भारतीय सरजमीं पर लगाया है। अगर वह एक शतक लगाते हैं तो इंग्लैंड में द्रविड़ के बाद दूसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। अभी वह सचिन और दिलीप वेंगसरकर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। तीनों ने इंग्लैंड की धरती पर चार-चार शतक लगाए हैं। एक शतक लगाते ही पंत सचिन को पीछे छोड़ देंगे। द्रविड़ इस लिस्ट में शीर्ष पर हैं। उन्होंने इंग्लैंड में सबसे ज्यादा छह शतक लगाए हैं। अगर पंत दोनों पारियों में शतक लगाते हैं तो द्रविड़ की बराबरी कर लेंगे। दो से ज्यादा शतक लगाकर पंत के पास इस सीरीज में द्रविड़ से आगे निकलने का भी मौका है।

इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय
खिलाड़ी मैच रन औसत शतक
राहुल द्रविड़ 13 1376 68.80 6
ऋषभ पंत 10 808 42.52 4
सचिन तेंदुलकर 17 1575 54.31 4
दिलीप वेंगसरकर 13 960 48.00 4
सौरव गांगुली 9 915 65.35 3
केएल राहुल 10 793 39.65 3
मो. अजहरुद्दीन 9 625 41.66 2
सुनील गावस्कर 16 1152 41.14 2
विराट कोहली 17 1096 33.21 2
विजय मर्चेंट 6 527 47.90 2
रवि शास्त्री 9 503 33.53 2

IND vs ENG 2nd Test 2025 Rishabh Pant Set to Break Virat, Sachin, and Dravid Records Most Century in England
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टेस्ट - फोटो : ANI
इतना ही नहीं, एक शतक लगाते ही पंत इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में दूसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन जाएंगे। इस मामले में वह मोहम्मद अजहरुद्दीन की बराबरी करेंगे। पंत ने घर और इंग्लैंड को मिलाकर इंग्लिश टीम के खिलाफ पांच शतक लगाए हैं। वह कोहली, पुजारा और वेंगसरकर के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। एक शतक लगाते ही उनके छह शतक हो जाएंगे और अजहरुद्दीन की बराबरी कर लेंगे। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय में द्रविड़ और सचिन शीर्ष पर हैं। दोनों ने इंग्लिश टीम के खिलाफ सात-सात शतक जड़े हैं। पंत के पास इनसे आगे निकलने का भी मौका है।

इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय
खिलाड़ी मैच रन उच्चतम स्कोर औसत शतक
राहुल द्रविड़ 21 1950 217 60.93 7
सचिन तेंदुलकर 32 2535 193 51.73 7
मो. अजहरुद्दीन 15 1278 182 58.09 6
विराट कोहली 28 1991 235 42.36 5
ऋषभ पंत 13 1033 146 46.95 5
चेतेश्वर पुजारा 27 1778 206* 39.51 5
दिलीप वेंगसरकर 26 1589 157 42.94 5
सुनील गावस्कर 38 2483 221 38.20 4
केएल राहुल 14 1134 199 43.61 4
रोहित शर्मा 14 1147 161 47.79 4
रवि शास्त्री 20 1026 187 38.00 4
गुंडप्पा विश्वनाथ 30 1880 222 37.60 4
विज्ञापन

IND vs ENG 2nd Test 2025 Rishabh Pant Set to Break Virat, Sachin, and Dravid Records Most Century in England
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टेस्ट - फोटो : ANI
इंग्लैंड में ओवरऑल सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विदेशी बल्लेबाजों में ऑस्ट्रेलिया के महान सर डॉन ब्रैडमैन शीर्ष पर हैं। उन्होंने इंग्लैंड में 11 शतक जड़े थे। दूसरे और तीसरे नंबर पर भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ही हैं। स्टीव स्मिथ ने इंग्लैंड में आठ शतक और पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने इंग्लैंड में सात शतक लगाए हैं। इसके बाद विदेशी बल्लेबाजों में राहुल द्रविड़ (6 शतक), वेस्टइंडीज के गॉर्डन ग्रीनीज (6 शतक), ऑस्ट्रेलिया के विलियम बार्डस्ले (5 शतक) और एलेन बॉर्डर  (5 शतक) का नंबर आता है। वेस्टइंडीज के सर विवियन रिचर्ड्स, दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ, वेस्टइंडीज के सर गैरी सोबर्स और ऑस्ट्रेलिया के मार्क टेलर ने भी इंग्लैंड में पांच-पांच शतक लगाए हैं।

इंग्लैंड में सबसे ज्यादा शतक (ओवरऑल)
खिलाड़ी मैच रन औसत शतक
डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया) 19 2674 102.84 11
राहुल द्रविड़ (भारत) 13 1376 68.80 6
गॉर्डन ग्रीनिज (वेस्टइंडीज) 19 1570 56.07 6
स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) 23 2334 54.27 8
एलन बॉर्डर (ऑस्ट्रेलिया) 25 2082 65.06 5
विवियन रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज़) 24 2057 64.28 5
ग्रीम स्मिथ (दक्षिण अफ्रीका) 12 1355 67.75 5
गैरी सोबर्स (वेस्टइंडीज) 21 1820 53.52 5
मार्क टेलर (ऑस्ट्रेलिया) 18 1584 52.80 5
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed