फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs eng 2nd test 2025 ravindra jadeja smashes record partnership in edgbaston left kapil dev know details

IND vs ENG: एजबेस्टन में भारत ने दूसरी बार की 200+ रनों की साझेदारी, इस मामले में कपिल देव से आगे निकले जडेजा

Thu, 03 Jul 2025 06:12 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 03 Jul 2025 06:12 PM IST
सार

जडेजा और गिल के बीच हुई यह 200+ रनों की साझेदारी इंग्लैंड के खिलाफ किसी भारतीय जोड़ी के बीच छठे या उससे नीचे के विकेट के लिए तीसरी बड़ी साझेदारी है। नंबर सात या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए जडेजा के इंग्लैंड के खिलाफ विदेशी धरती पर 692 रन हो गए। इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव को पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन
ind vs eng 2nd test 2025 ravindra jadeja smashes record partnership in edgbaston left kapil dev know details
रवींद्र जडेजा-शुभमन गिल - फोटो : BCCI-X

विस्तार

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम के अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट हो गए। उन्होंने भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल के साथ 203 रनों की साझेदारी निभाई। दिलचस्प बात यह है कि छठे या उससे नीचे के विकेट के लिए यह भारतीय बल्लेबाजों द्वारा इंग्लैंड के खिलाफ तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।
विज्ञापन

जडेजा ने जड़ा पचासा
इंग्लैंड के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन जडेजा ने पहली पारी में 80 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर का 23वां पचासा है। वह पहली पारी में 89 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जोश टंग ने जेमी स्मिथ के हाथों कैच आउट कराया। जडेजा और गिल ने 279 गेंदों में 203 रन जोड़े और तीसरी बड़ी पार्टनरशिप की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिल के साथ जडेजा ने निभाई तीसरी बड़ी साझेदारी
जडेजा और गिल के बीच हुई यह 200+ रनों की साझेदारी इंग्लैंड के खिलाफ किसी भारतीय जोड़ी के बीच छठे या उससे नीचे के विकेट के लिए तीसरी बड़ी साझेदारी है। इससे पहले ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा के बीच 2022 में इसी मैदान (एजबेस्टन) पर 222 रनों की साझेदारी हुई थी। उससे पहले 208 में ऋषभ पंत और केएल राहुल के बीच ओवल में छठे या उससे नीचे के विकेट के लिए 204 रनों की साझेदारी हुई थी। इसका अर्थ यह है कि एजबेस्टन में हुई यह साझेदारी छठे या उससे नीचे के विकेट के लिए दूसरी 200+ रनों की साझेदारी है।
विज्ञापन

कपिल देव को पीछे छोड़ा
एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में जडेजा ने कुल 137 गेंदों का सामना किया और 10 चौके व एक छक्का लगाया। इसी के साथ नंबर सात या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए जडेजा के इंग्लैंड के खिलाफ विदेशी धरती पर 692 रन हो गए। इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव को पीछे छोड़ दिया। दिग्गज खिलाड़ी ने नंबर सात या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए विदेशी धरती पर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 638 रन बनाए थे।

इंग्लैंड के खिलाफ विदेशी धरती पर नंबर सात या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रन
  • 729 - रॉड मार्श (ऑस्ट्रेलिया)
  • 692 - रवींद् जडेजा (भारत)
  • 638 - कपिल देव (भारत)
  • 582 - इयान हीली (ऑस्ट्रेलिया)
  • 563 - शेन वार्न (ऑस्ट्रेलिया)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed