फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG 2nd T20I Women cricket: India (146/2) beat England (142/6) by eight wickets

IND vs ENG: दूसरे टी 20 मैच में भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को हराया, सीरीज 1-1 से बराबरी पर

Wed, 14 Sep 2022 06:05 AM IST
Amit Mandal स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Amit Mandal Updated Wed, 14 Sep 2022 06:05 AM IST
सार

भारतीय टीम को पहले मैच में नौ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। तीन मैचों की सीरीज में अपनी उम्मीदें कायम रखने के लिए भारतीय टीम के लिए इस मैच में जीत जरूरी थी। 
 

विज्ञापन
IND vs ENG 2nd T20I Women cricket: India (146/2) beat England (142/6) by eight wickets
भारतीय टीम (file photo) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खिलाफ पहले मैच में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दूसरे टी-20 मुकाबले में इंग्लैड के खिलाफ जीत हासिल की। भारतीय टीम के खिलाफ इंग्लैंड ने 6 विकेट खोकर 142 रन बनाए थे। भारतीय टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया।  इस मैच में स्मृति मंधाना ने तूफानी पारी खेली, जिसके दम पर भारत को 8 विकेट से जीत मिली। 

विज्ञापन

 
भारतीय टीम को पहले मैच में नौ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। तीन मैचों की सीरीज में अपनी उम्मीदें कायम रखने के लिए भारतीय टीम के लिए इस मैच में जीत जरूरी थी। 
विज्ञापन

इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी। इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 142 रन बनाए थे। मेजबानों की तरफ से 51 रन की पारी फ्रेया केम्प ने खेली, जबकि मैया बाउचियर ने 34 रन बनाए। इनके अलावा कोई और बल्लेबाज खास नहीं चला। भारत की तरफ से स्नेह राणा को तीन विकेट मिले, जबकि एक-एक विकेट रेणुका सिंह और दीप्ति शर्मा ने लिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

शानदार शुरुआत के बाद जीता मैच 
143 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत मिली। हालांकि, शेफाली वर्मा 20 रन बनाकर आउट हो गईं, लेकिन तब तक पावरप्ले में टीम ने 55 रन बना लिए थे। भारत का दूसरा विकेट 77 रन पर गिरा, जब दयालन हेमलता 9 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद ओपनर स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर के बीच अटूट साझेदारी हुई और टीम ने 16.4 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed