{"_id":"685a4caefd3e67d5540c4731","slug":"ind-vs-eng-1st-test-rishabh-pant-has-been-handed-an-official-reprimand-for-breaching-icc-code-of-conduct-2025-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: मैदानी अंपायर से तनातनी ऋषभ पंत को पड़ी भारी, नियमों का उल्लंघन करने के लिए आईसीसी ने दी यह सजा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: मैदानी अंपायर से तनातनी ऋषभ पंत को पड़ी भारी, नियमों का उल्लंघन करने के लिए आईसीसी ने दी यह सजा
Tue, 24 Jun 2025 12:29 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:29 PM IST
सार
इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान अंपायर द्वारा गेंद नहीं बदलने पर पंत ने इसका विरोध किया था और गेंद को जमीन पर फेंक दिया था।
विज्ञापन
पंत अंपायर का विरोध करते हुए
- फोटो : ICC/BCCI/StarSports
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स के हेडिंग्ले में खेले जा रहे टेस्ट में मैदानी अंपायर के फैसले पर असहमति जताना भारत के उप-कप्तान ऋषभ पंत को भारी पड़ा। आईसीसी ने नियमों का उल्लंघन करने के लिए उन्हें एक डिमेरिट अंक दिया है। दरअसल, इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान अंपायर द्वारा गेंद नहीं बदलने पर पंत ने इसका विरोध किया था और गेंद को जमीन पर फेंक दिया था। पंत ने हेडिंग्ले में गजब की बल्लेबाजी की और दोनों पारियों में शतक जड़ा था। उन्होंने पहली पारी में 134 रन और दूसरी पारी में 118 रन बनाए।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला?
इंग्लैंड की पहली पारी के 61वें ओवर में मोहम्मद सिराज गेंदबाजी करने आए। ओवर की तीसरी गेंद के बाद बुमराह ने बॉल को लेकर अंपायर से शिकायत की। अंपायर से गेंद को बॉल चेकर (गेज) में डालकर जांच करने को कहा। हालांकि, गेंद पास हो गई और अंपायर ने खेल जारी रखने कहा। इसके बाद ओवर की पांचवीं गेंद पर हैरी ब्रूक ने आगे निकलकर चौका लगाया। इसके बाद पंत ने भी गेंद को लेकर दूसरे अंपायर से शिकायत की। गेंद एक बार फिर गेज टेस्ट में पास हो गई, लेकिन पंत इससे नाखुश दिखे। उन्होंने गुस्से में अंपायर के सामने गेंद को दूर फेंक दिया। गेज टेस्ट में बॉल की साइज नापी जाती है। साइज इधर उधर होने पर गेंद को बदल दिया जाता है।

ICC sanctioned Rishabh Pant and handed one demerit point for confrontation with umpire over ball condition on 3rd day#ENGvIND #INDvENG #RishabhPant pic.twitter.com/lJt9clteug
— Shakeel Khan Khattak (@ShakeelktkKhan) June 24, 2025
विज्ञापन
विज्ञापन
एक डिमेरिट अंक जुड़ा
पंत को खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ से जुड़ी आईसीसी आचार संहिता की धारा 2.8 के उल्लघंन का दोषी पाया गया जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर नाराजगी जताने से संबंधित है। इसके अलावा पंत के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है। यह उनका 24 महीनों में पहला अपराध था। पंत ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और आईसीसी मैच रैफरी के आईसीसी एलीट पैनल के रिची रिचर्डसन द्वारा दी गई सजा को भी स्वीकार कर लिया है।

यह है अधिकतम सजा
मैदानी अंपायर क्रिस गाफनी और पॉल राइफल के अलावा तीसरे अंपायर शरफुदौला इब्ने शाहिद और चौथे अंपायर माइक बर्न्स ने यह आरोप लगाया था। लेवल एक के अपराध के लिए न्यूनतम सजा आधिकारिक फटकार, जबकि अधिकतम सजा खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना या फिर एक या दो डिमेरिट अंक है।

लीड्स टेस्ट रोमांचक मोड़ पर
लीड्स टेस्ट रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है और मेजबान टीम को पांचवें दिन प्रतियोगिता जीतने के लिए 350 रनों की जरूरत है। भारत को जीत के लिए 10 विकेट चाहिए। भारत की दूसरी पारी 364 रन पर समाप्त हुई थी। टीम इंडिया ने पहली पारी में 471 रन बनाए थे और इंग्लैंड ने पहली पारी में 465 रन बनाए। इस तरह भारत को छह रन की बढ़त हासिल थी, जिसे मिलाकर कुल बढ़त 470 रन की हुई और इंग्लैंड को 471 रन का लक्ष्य मिला।