फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG, 1st T20i: Ishan Kishan and Virat Kohli fifty, India defeated England to make a comeback in series

INDvENG: भारत की 'विराट' जीत, डेब्यू मैच में छाए ईशान किशन, इंग्लैंड की करारी हार

Mon, 15 Mar 2021 08:36 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 15 Mar 2021 08:36 AM IST
सार

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 164 रन। विराट कोहली और ईशान किशन की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 13 गेंद शेष रहते सात विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही भारत और इंग्लैंड की टीम सीरीज में 1-1 की बराबरी पर आ गई हैं।

विज्ञापन
IND vs ENG, 1st T20i: Ishan Kishan and Virat Kohli fifty, India defeated England to make a comeback in series
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : twitter

विस्तार

भारतीय टीम ने जबरदस्त पलटवार करते हुए दूसरे टी-20 में इंग्लैंड को जोरदार पटखनी दी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने सभी क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया। गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के बाद भारतीय बल्लेबाजों ने भी इस बार तूफानी बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश गेंदबाजों की खूब धुनाई की।  

विज्ञापन


मैच की बात करें तो रविवार को खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और इंग्लैंड को बल्लेबाजी का न्योता दिया। विराट कोहली का यह फैसला सही साबित हुआ और उसने इंग्लैंड की टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। इंग्लैंड की टीम ने जेसन रॉय की 46 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 164 रन बनाए। भारत की तरफ से वाशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर ने सर्वाधिक दो-दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन


इंग्लैंड के 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत एक बार फिर से अच्छी नहीं रही और केएल राहुल पहले ही ओवर में बिन कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए। हालांकि इसके बाद डेब्यूटेंट ईशान किशन (56) और विराट कोहली (73*) ने पारी को आगे बढ़ाया और मुश्किल में फंसी टीम इंडिया को उबारा। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी की। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा ऋषभ पंत ने भी 13 गेंदों में 26 रन बनाए। भारतीय टीम ने 13 गेंद शेष रहते हुए सात विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही भारत और इंग्लैंड की टीम सीरीज में 1-1 की बराबरी पर आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले ही मैच में शानदार अर्धशतक लगाने वाले 22 वर्षीय युवा बल्लेबाज ईशान किशन को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed