WI Inning
184/7 (18.3 ov)
Target: 224
Shamar Springer 12(4)*
Roston Chase 3 (2)
WI need 40 runs in 9 remaining balls
{"_id":"666c2b77ef68a81aa40e57bd","slug":"ind-vs-can-t20-world-cup-2024-florida-weather-india-vs-canada-pitch-report-central-broward-park-stadium-2024-06-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs CAN Weather : कहीं बारिश खराब ना कर दे भारत-कनाडा के मैच का मजा, जानें कैसा है बारिश का पूर्वानुमान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs CAN Weather : कहीं बारिश खराब ना कर दे भारत-कनाडा के मैच का मजा, जानें कैसा है बारिश का पूर्वानुमान
Sat, 15 Jun 2024 10:12 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 15 Jun 2024 10:12 AM IST
सार
Florida Weather, India vs CAN T20 World Cup 2024 : कप्तान रोहित शर्मा आमतौर पर विजयी संयोजन में बदलाव नहीं करते हैं और इसी कड़ी में माना जा रहा है कि कनाडा के खिलाफ भी भारतीय एकादश में कोई बदलाव नहीं होगा। हालांकि, सुपर आठ चरण से पहले भारतीय टीम प्रबंधन के पास उसके बेंच स्ट्रेंग्थ को परखने का अच्छा मौका रहेगा।
विज्ञापन
भारत बनाम कनाडा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत और कनाडा के बीच फ्लोरिडा में टी20 विश्व कप के ग्रुप-ए का मुकाबला खेला जाना है। भारतीय टीम पहले ही सुपर आठ में पहुंच चुकी है और उसके पास कनाडा के खिलाफ अपनी गलतियों में सुधार करने का मौका रहेगा। कनाडा के बल्लेबाजों के लिए भारत की मजबूत टीम को हराना आसान नही होगा। हालांकि, मैच में बारिश का खलल पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन
Trending Videos
भारत के पास बेंच स्ट्रेंग्थ को परखने का मौका
कप्तान रोहित शर्मा आमतौर पर विजयी संयोजन में बदलाव नहीं करते हैं और इसी कड़ी में माना जा रहा है कि कनाडा के खिलाफ भी भारतीय एकादश में कोई बदलाव नहीं होगा। हालांकि, सुपर आठ चरण से पहले भारतीय टीम प्रबंधन के पास उसके बेंच स्ट्रेंग्थ को परखने का अच्छा मौका रहेगा। ऐसा हुआ तो भारतीय टीम कनाडा के खिलाफ कुलदीप यादव या युजवेंद्र चहल या फिर दोनों को मौका देने के बारे में सोच सकती है। ऐसी स्थिति में भारत को जडेजा और अक्षर पटेल को ब्रेक देना पड़ सकता है। अक्षर ने गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया है।

फ्लोरिडा में शनिवार को बारिश की संभावना अधिक
मौसम के पूर्वानुमान को देखें तो फ्लोरिडा में शनिवार को बारिश की काफी आशंका है। शहर में स्टेट ऑफ इमरजेंसी घोषित की गई है और मैच के दिन मौसम में सुधार होने की संभावना कम है। मौसम विभाग के अनुसार, फ्लोरिडा में शनिवार को पूरे दिन 50 प्रतिशत बारिश होने की आशंका है, जबकि मैच शुरू होने के आधा घंटे बाद बारिश का पूर्वानुमान 51 प्रतिशत है। अगर पूर्वानुमान सही रहा तो भारत और कनाडा के बीच मैच होना मुश्किल है और ऐसे में मुकाबला पूरी तरह बारिश की भेंट चढ़ सकता है। लॉडरहिल मियामी से लगभग 50 किमी दूर है जो उष्णकटिबंधीय तूफान के कारण आई बाढ़ से जूझ रहा है। यह टूर्नामेंट के आयोजकों के लिए चिंता की स्थिति है जो अमेरिकी बाजार में क्रिकेट के लिए जगह बनाने की उम्मीद कर रहे हैं।

भारतीय टीम का अभ्यास सत्र रद्द
भारतीय टीम का 14 जून को फ्लोरिडा में होने वाला अभ्यास सत्र बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है। फ्लोरिडा के फोर्ट लॉडरडेल में स्थित लॉडरहिल में इस हफ्ते के बाकी दिनों में भारी बारिश की संभावना है। इसी हफ्ते भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, आयरलैंड और कनाडा को अपने-अपने मुकाबले फ्लोरिडा में खेलने हैं। लॉडरहिल मियामी के उत्तर में एक घंटे की दूरी पर है। फिलहाल फ्लोरिडा में बाढ़ जैसी स्थिति ने स्थानीय लोगों के लिए कहर बरपाया है। वहीं, बारिश की वजह से वहां फिलहाल मैच होना असंभव दिख रहा है। लॉडरहिल में ड्रेनेज की खास सुविधा नहीं होने के कारण मैदानकर्मियों को मैदान में सुखाने में भी काफी मेहनत करनी पड़ेगी।