फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs CAN Result T20 World Cup 2024 India vs Canada Match Key Highlights Records Analysis

IND vs CAN : टी20 विश्व कप में बारिश के कारण अब तक रद्द हो चुके हैं चार मैच, भारत-कनाडा मुकाबला भी नहीं हो सका

Sat, 15 Jun 2024 10:01 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 15 Jun 2024 10:01 PM IST
सार

फ्लोरिडा में मैच से पहले काफी बारिश हुई थी जिस कारण मैदान गीला था। मैदानकर्मियों ने मैदान को सुखाने की काफी कोशिश की, लेकिन उनके प्रयास सफल नहीं हो सके।

विज्ञापन
IND vs CAN Result T20 World Cup 2024 India vs Canada Match Key Highlights Records Analysis
भारत बनाम कनाडा - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और कनाडा के बीच फ्लोरिडा में होने वाला मुकाबला एक भी गेंद फेंके बिना रद्द घोषित कर दिया है। इस मुकाबले में टॉस भी नहीं हो सका और अंपायर ने दो बार मैदान का निरीक्षण करने के बाद मुकाबले को रद्द करने का फैसला किया। फ्लोरिडा में मैच से पहले काफी बारिश हुई थी जिस कारण मैदान गीला था। मैदानकर्मियों ने मैदान को सुखाने की काफी कोशिश की, लेकिन उनके प्रयास सफल नहीं हो सके। मौजूदा टी20 में यह चौथा मुकाबला जो बारिश की भेंट चढ़ा है।  
विज्ञापन

भारत पहले ही सुपर आठ में कर चुका है प्रवेश
भारतीय टीम ग्रुप-ए से पहले ही सुपर आठ में प्रवेश कर चुकी है और इस मैच के रद्द होने से उस पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। कनाडा के खिलाफ भारतीय टीम के पास सुपर आठ से पहले अपनी बेंच स्ट्रेग्थ को परखने का अच्छा अवसर था। भारतीय टीम अब सुपर आठ में 20 जून को अफगानिस्तान का सामना करेगी। भारत ने ग्रुप चरण में अपने अभियान का समापन चार मैचों में तीन जीत के साथ सात अंक लेकर शीर्ष पर रहकर किया। भारत ने ग्रुप-ए में एक भी मैच नहीं गंवाया। दूसरी ओर, कनाडा की टीम चार मैचों में एक जीत, दो हार के साथ तीन अंक लेकर फिलहाल पाकिस्तान से आगे तीसरे स्थान पर है। पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच रविवार को इसी स्टेडियम में मुकाबला खेला जाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लोरिडा में तीन मुकाबले हुए रद्द
मौजूदा टी20 विश्व कप में बारिश ने चार मुकाबलों में बाधा डाली। भारत और कनाडा मैच से पहले चार जून को वेस्टइंडीज के बारबाडोस में इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच खेला गया मुकाबला भी बारिश की भेंट चढ़ गया था। इस मुकाबले में टॉस हुआ था और मैच को 10-10 ओवर का कराने का फैसला किया गया था। स्कॉटलैंड ने 10 ओवर में बिना किसी नुकसान के 90 रन बना लिए थे, लेकिन इंग्लैंड की पारी के दौरान बारिश आ गई और मुकाबला बेनतीजा रहा। वहीं, फ्लोरिडा में 11 जून को श्रीलंका और नेपाल के बीच खेला गया मुकाबला बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया था, जबकि 14 जून को अमेरिका और आयरलैंड के बीच ग्रुप-ए का मुकाबला भी रद्द करना पड़ा था और इसमें टॉस भी नहीं हो सका था। दिलचस्प बात यह है कि फ्लोरिडा को चार मैचों में मेजबानी करनी थी जिसमें से अब तक तीन मुकाबले बिना टॉस हुए रद्द करने पड़े हैं। अब पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच रविवार को इसी मैदान पर मुकाबला होना है और इसमें भी बारिश की आशंका है। 
विज्ञापन

पाकिस्तान को बारिश के कारण हुआ था भारी नुकसान
पाकिस्तान के लिए बारिश सबसे बड़ी विलेन बनी। दरअसल, पाकिस्तान की उम्मीदें अमेरिका और आयरलैंड के बीच मुकाबले पर टिकी थी। अगर आयरलैंड इस मैच में अमेरिका को हरा देता तो पाकिस्तान सुपर आठ की दौड़ में बना रहता, लेकिन दोनों टीमों के बीच मैच नहीं होने से अमेरिका और आयरलैंड को एक-एक अंक मिले और अमेरिका पांच अंक लेकर पाकिस्तान से आगे रहकर ग्रुप-ए से सुपर आठ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बना। वहीं, 2009 की चैंपियन टीम का सफर ग्रुप चरण में ही थम गया। पाकिस्तान की टीम तीन मैचों में एक जीत और दो हार के साथ दो अंक लेकर चौथे स्थान पर है और अगर वह अपना अंतिम ग्रुप मैच जीत भी लेती है तो उसके चार अंक ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed