फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs CAN: before match Canadian players said this is dream come true moment t20 world cup 2024

IND vs CAN: भारत के खिलाफ मैच से पहले कनाडा के खिलाड़ियों ने कही दिल की बात, बोले- 'आज हमारा सपना सच होगा..'

Sat, 15 Jun 2024 02:10 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लॉडरहिल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लॉडरहिल Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 15 Jun 2024 02:10 PM IST
सार

भारतीय टीम का 14 जून को फ्लोरिडा में होने वाला अभ्यास सत्र बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है। फ्लोरिडा के फोर्ट लॉडरडेल में स्थित लॉडरहिल में इस हफ्ते के बाकी दिनों में भारी बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
IND vs CAN: before match Canadian players said this is dream come true moment t20 world cup 2024
भारतीय खिलाड़ी और कनाडा की टीम - फोटो : ICC/T20 World Cup

विस्तार

भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मैच कनाडा के खिलाफ खेलेगी। शनिवार को दोनों टीमों के बीच लॉडरहिल के सेंट्रल ब्रोवर्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले कनाडा के खिलाड़ियों ने दिल की बात साझा की। उन्होंने बताया कि विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने का सपना पूरा होने वाला है। इसको लेकर पूरी टीम काफी उत्साहित है।
विज्ञापन


भारतीय टीम का अभ्यास सत्र रद्द
भारतीय टीम का 14 जून को फ्लोरिडा में होने वाला अभ्यास सत्र बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है। फ्लोरिडा के फोर्ट लॉडरडेल में स्थित लॉडरहिल में इस हफ्ते के बाकी दिनों में भारी बारिश की संभावना है। इसी हफ्ते भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, आयरलैंड और कनाडा को अपने-अपने मुकाबले फ्लोरिडा में खेलने हैं। लॉडरहिल मियामी के उत्तर में एक घंटे की दूरी पर है। फिलहाल फ्लोरिडा में बाढ़ जैसी स्थिति ने स्थानीय लोगों के लिए कहर बरपाया है। वहीं, बारिश की वजह से वहां फिलहाल मैच होना असंभव दिख रहा है। लॉडरहिल में ड्रेनेज की खास सुविधा नहीं होने के कारण मैदानकर्मियों को मैदान में सुखाने में भी काफी मेहनत करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


यहां पढ़ें कनाडा के खिलाड़ियों ने क्या कहा..
अब कनाडा के खिलाड़ियों ने भारतीय खिलाड़ियों की तारीफ की है। कनाडा के कप्तान साद बिन जफर ने कहा, "विराट कोहली मेरे पसंदीदा खिलाड़ी हैं, उन्होंने न केवल भारतीय क्रिकेट के लिए बल्कि विश्व क्रिकेट के लिए भी जो कुछ किया है। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं।" उन्होंने आगे कहा, "भारत इस समय नंबर वन टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम है और हमारे लिए उनके साथ एक ही मंच, एक ही मैदान साझा करना, यह एक रोमांचक समय है। और अगर हम अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं, तो हम क्रिकेट सर्किट में अपना नाम बना सकते हैं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


निकोलस किर्टन ने कहा, "कोहली जैसा बनना है, बस उन्हें देखना है। जाहिर है, जिस तरह से वह विकेट के दोनों तरफ खेलते हैं, ईमानदारी से कहूँ तो। लेकिन कोहली की तरह कवर ड्राइव एक क्लासिक है।"

जेरेमी गॉर्डन ने कहा, "सूर्यकुमार यादव, मेरा मतलब है, वह जिस स्थिति में आते हैं, वह इसे बहुत आसान बना देते हैं।"

आरोन जॉनसन ने कहा, "हमारे पास खोने के लिए कुछ नहीं है। आप जानते हैं, यह एक सपना सच होने जैसा है। उनके पास अपने कौशल हैं। हमने साबित कर दिया है कि वे क्या कर सकते हैं, और यह साबित करना हमारे ऊपर है कि हम क्या कर सकते हैं।" 


फ्लोरिडा में शनिवार को बारिश की संभावना अधिक
मौसम के पूर्वानुमान को देखें तो फ्लोरिडा में शनिवार को बारिश की काफी आशंका है। शहर में स्टेट ऑफ इमरजेंसी घोषित की गई है और मैच के दिन मौसम में सुधार होने की संभावना कम है। मौसम विभाग के अनुसार, फ्लोरिडा में शनिवार को पूरे दिन 50 प्रतिशत बारिश होने की आशंका है, जबकि मैच शुरू होने के आधा घंटे बाद बारिश का पूर्वानुमान 51 प्रतिशत है। अगर पूर्वानुमान सही रहा तो भारत और कनाडा के बीच मैच होना मुश्किल है और ऐसे में मुकाबला पूरी तरह बारिश की भेंट चढ़ सकता है। लॉडरहिल मियामी से लगभग 50 किमी दूर है जो उष्णकटिबंधीय तूफान के कारण आई बाढ़ से जूझ रहा है। यह टूर्नामेंट के आयोजकों के लिए चिंता की स्थिति है जो अमेरिकी बाजार में क्रिकेट के लिए जगह बनाने की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed