{"_id":"66dfc29091830ab7e109214b","slug":"ind-vs-ban-yash-dayal-parents-are-proud-of-his-selection-in-team-india-said-difficult-to-express-happiness-2024-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN: यश दयाल के टीम इंडिया में चयन से माता-पिता हुए गौरवान्वित, कहा- शब्दों में खुशी बयां करना मुश्किल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs BAN: यश दयाल के टीम इंडिया में चयन से माता-पिता हुए गौरवान्वित, कहा- शब्दों में खुशी बयां करना मुश्किल
Tue, 10 Sep 2024 09:22 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 10 Sep 2024 09:22 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जन्मे दयाल के घर टीम इंडिया की घोषणा के बाद से खुशी का माहौल है। 16 सदस्यीय टीम में बेटे के चयन के बाद से माता-पिता भी जश्न में डूबे हुए हैं।
विज्ञापन
यश दयाल के माता-पिता
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत और बांग्लादेश के बीच इसी महीने खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया की घोषणा की थी। इसमें तेज गेंदबाज यश दयाल को शामिल किया गया है। बेटे के चयन पर माता-पिता ने खुशी जताई है। दोनों ने बताया कि उनके लिए इस खुशी को शब्दों में बयां करना मुश्किल है।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जन्मे दयाल के घर टीम इंडिया की घोषणा के बाद से खुशी का माहौल है। 16 सदस्यीय टीम में बेटे के चयन के बाद से माता-पिता भी जश्न में डूबे हुए हैं। युवा गेंदबाज के पिता चंद्रपाल दयाल ने बताया कि यह उनके परिवार के लिए गर्व की बात है।

पिता भी रह चुके क्रिकेटर, बेटे के चयन पर जताई खुशी
पिता ने कहा- सबसे पहले यह हमारे परिवार के लिए गर्व की बात है। जब कोई बच्चा खेलना शुरू करता है, तो वह देश का प्रतिनिधित्व करने का सपना देखता है। अब उसे देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए बुलाया गया है। एक छोटे से शहर से वह इतना आगे आ गया है। उसके जीवन में कई कठिन चुनौतियां थीं लेकिन वह लड़ता रहा। वह हमेशा क्रिकेट से जुड़ा रहा। जब आपका ध्यान सही होता है तो आपको सफलता मिलती है। मैं खुद एक क्रिकेटर था। उन्होंने मुझे एक बच्चे के रूप में खेलते देखा। हालांकि, वह अंडर 19 में यूपी के लिए नहीं खेल सका लेकिन 2018 में उसका चयन अंडर 23 में हुआ और तब से उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह तब से लगातार प्रगति कर रहा है, चाहे वह रणजी ट्रॉफी हो, आईपीएल आदि। भारत के लिए खेलने का उसका सपना भी सच हो गया है।

#WATCH | Prayagraj, UP: On cricketer Yash Dayal's selection in the Indian cricket squad for the first Test of the two-match series against Bangladesh, his father Chandarpal Dayal says, " First of all, it is a matter of pride for our family. When a kid starts playing, he dreams of… pic.twitter.com/4EhyY7YfAA
— ANI (@ANI) September 10, 2024
दलीप ट्रॉफी में चमके दयाल, मां ने कही दिल की बात
यश को दलीप ट्रॉफी में बेहतरीन गेंदबाजी का फायदा मिला है। इंडिया बी के लिए खेलते हुए पहली पारी में उन्होंने एक और दूसरी पारी में तीन विकेट लिए थे। उनकी गेंदबाजी की बदौलत ही इंडिया बी ने इंडिया ए को 76 रनों से हराया। मीडियम पेसर की मां ने भी 16 सदस्यीय टीम में बेटे के चयन पर दिल की बात कही। मां राधा दयाल ने कहा- यह हमारे लिए खुशी की बात है। यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है। हम सब मिलकर इसे मना रहे हैं। परिवार के सभी सदस्य इकट्ठे हुए हैं और पटाखे फोड़ेंगे। हम अपनी खुशी शब्दों में बयां नहीं कर सकते। यह सब करने में बहुत मेहनत लगी है। हम उसे प्रेरित करते रहे और उसे आगे बढ़ने की सकारात्मकता देते रहे, चाहे कुछ भी हो जाए।

दयाल का करियर
यश दयाल ने 24 फर्स्ट क्लास में मैच खेले हैं। उन्होंने अब तक 76 विकेट चटकाए हैं। इसमें एक बार उन्होंने पांच विकेट और पांच बार चार विकेट लिए हैं। लिस्ट ए में उन्होंने कुल 20 मैचों में 32 विकेट लिए हैं। वहीं, 56 टी20 मैच में उन्होंने 53 विकेट हासिल किए हैं। वर्तमान में वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा हैं। आईपीएल में उनके नाम 28 मैचों में 28 विकेट दर्ज हैं।