फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs BAN: virat kohli completes 3000 runs in world cup odi and t20 both, becomes first player

IND vs BAN: विश्व कप में विराट कोहली के नाम दर्ज हुई खास उपलब्धि, ऐसा करने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज बने

Sat, 22 Jun 2024 09:45 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 22 Jun 2024 09:45 PM IST
सार

इस मैच में किंग कोहली 37 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें तंजीम हसन साकिब ने नौवें ओवर की पहली गेंद पर बोल्ड किया। मौजूदा टूर्नामेंट में यह किंग कोहली के बल्ले से निकली सबसे बड़ी पारी है। इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने 24 गेंदों में 24 रन बनाए थे।

विज्ञापन
IND vs BAN: virat kohli completes 3000 runs in world cup odi and t20 both, becomes first player
विराट कोहली - फोटो : ICC/T20 World Cup

विस्तार

टी20 विश्व कप 2024 का 47वां मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में विराट कोहली ने अपनी फॉर्म में वापसी करते हुए बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह विश्व कप (वनडे और टी20) के इतिहास में 3000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मैच में उन्होंने 37 रनों की दमदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने एक चौका और तीन छक्के लगाए।
विज्ञापन

IND vs BAN: virat kohli completes 3000 runs in world cup odi and t20 both, becomes first player
रोहित शर्मा-विराट कोहली - फोटो : ICC/T20 World Cup
कोहली-रोहित ने भारत को दिलाई अच्छी शुरुआत
सुपर-8 में भारतीय टीम का सामना बांग्लादेश से हो रहा है। टीम इंडिया इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी हुई। मौजूदा टूर्नामेंट में भारतीय सलामी जोड़ी के बीच हुई यह सबसे बड़ी साझेदारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs BAN: virat kohli completes 3000 runs in world cup odi and t20 both, becomes first player
विराट कोहली - फोटो : ICC/T20 World Cup
कोहली की फॉर्म में वापसी भारत के लिए अच्छा संकेत
इस मैच में किंग कोहली 37 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें तंजीम हसन साकिब ने नौवें ओवर की पहली गेंद पर बोल्ड किया। मौजूदा टूर्नामेंट में यह किंग कोहली के बल्ले से निकली सबसे बड़ी पारी है। इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने 24 गेंदों में 24 रन बनाए थे। वहीं, ग्रुप स्टेज में उनका बल्ला खामोश रहा था। सेमीफाइनल से पहले विराट की फॉर्म में वापसी टीम इंडिया के लिए अच्छा संकेत है। 
विज्ञापन

IND vs BAN: virat kohli completes 3000 runs in world cup odi and t20 both, becomes first player
हार्दिक पांड्या - फोटो : ICC/T20 World Cup
बांग्लादेश को मिला 197 रनों का लक्ष्य
उपकप्तान हार्दिक पांड्या के नाबाद अर्धशतक के दम पर भारत ने सुपर आठ चरण के अपने दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 197 रनों का लक्ष्य रखा। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया और टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 196 रन बनाने में सफल रही। भारत का इस विश्व कप में यह सर्वोच्च टोटल है। भारत के लिए हार्दिक ने 27 गेंदों पर नाबाद 50 रनों की पारी खेली और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। बांग्लादेश के लिए तंजिम हसन साकिब और रिशाद हुसैन ने दो-दो विकेट झटके। 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा इस साझेदारी को और बड़ी नहीं कर सके और शाकिब अल हसन की गेंद पर आउट हुए। रोहित का विकेट लेने के साथ ही शाकिब टी20 विश्व कप में 50 विकेट पूरे करने वाले पहले गेंदबाज बन गए। लगातार खराब फॉर्म में चल रहे विराट कोहली का बल्ला भी इस मैच में बोला और उन्होंने 24 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेली। कोहली हार्दिक के बाद भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे, लेकिन अर्धशतक से चूक गए। वहीं, शिवम दुबे ने हार्दिक पांड्या का अच्छा साथ निभाया और 24 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेली। एक समय ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम 200 रन का स्कोर पार कर लेगी, लेकिन बांग्लादेश के गेंदबाज कुछ हद तक वापसी करने में सफल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed