{"_id":"589e02704f1c1b865237c3e3","slug":"ind-vs-ban-test-match-live-from-hyderabad-day-three","type":"story","status":"publish","title_hn":"IndVsBan: तीसरे दिन का खेल खत्म,मुशफिकुर-हसन की अर्धशतकीय पारी ने बांग्लादेश को संभाला ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IndVsBan: तीसरे दिन का खेल खत्म,मुशफिकुर-हसन की अर्धशतकीय पारी ने बांग्लादेश को संभाला
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 11 Feb 2017 06:22 PM IST
विज्ञापन
मुशफिकुर रहीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और बांग्लादेश के बीच हैदराबाद में खेले जा रहे एक मात्र टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने 6 विकेट खोकर 322 रन बना लिए हैं। बांग्लादेश अभी भी भारत से 365 रन पीछे है। कप्तान मुशफिकुर रहीम ने शानदार कप्तानी पारी खेलते हुए 81 रन बनाए। उन्होंने इस पारी के दौरान अपने टेस्ट करियर के तीन हजार रन पूरे किए। उनका साथ युवा मेहदी हसन ने दिया हसने ने 51 रन की शानदार पारी खेली। मुशफिकुर और हसन ने सातवें विकेट के लिए 87 रन की शानदार साझेदारी की। दोनों दिन का खेल खत्म होने पर नाबाद पवेलियन लौटे।
दिन के पहले दो सेशन भारत के नाम रहे, जबकि आखिरी सेशन बराबरी पर समाप्त हुआ। पहले सेशन में बांग्लादेश केवल 84 रन बना सकी थी जबकि उसने 3 विकेट गंवा दिए। दूसरे सेशन में बांग्लादेश ने 31 ओवर में 2 विकेट खोकर 121 रन बनाए। वहीं तीसरे सेशन में बांग्लादेश ने कोई विकेट नहीं खोया और मैच में वापसी की। भारत की ओर से उमेश यादव ने 2, ईशांत शर्मा अश्विन और जड़ेजा ने एक-एक विकेट हासिल किया। इस दौरान मुशफिकुर ने करियर का 16वां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया।
LIVE SCORE
तीसरे दिन की शुरुआत में ही तमीम इकबाल और मोमिनुल हक के बीच तालमेंल बिगड़ा दो रन लेने के प्रयास में तमीम इकबाल को भुवनेश्वर ने रन आउट कर पवेलियन वापस भेज दिया। तमीम अपने खाते में तीसरे दिन कोई रन नहीं जोड़ सके और 44 रन पर बांग्लादेश ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया। इकबाल के आउट होने के बाद महमुदुल्लाह बल्लेबाजी करने उतरे। लेकिन पारी के के 25वें ओवर में मोमिनुल उमेश यादव की एक अंदर आती गेंद को नहीं समझ सके और विकेट के बीच पकड़े गए। 12 रन बनाकर वह उमेश की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए।
विज्ञापन
इसके बाद महमुदुल्लाह और शाकिब अल हसन ने बांग्लादेश की पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों के बीच 45 रन की साझेदारी हुई। लेकिन भारतीय तेज गेंदबाजों खासकर उमेश यादव ने दोनों को पैर जमाने नहीं दिए। इसका फायदा उठाते हुए ईशांत शर्मा ने अपने दिन के पहले स्पेल के पहले ओवर में ही महमुदुल्लाह को चलता कर दिया। 28 रन बनाकर महमुदुल्लाह ईशांत की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। उस वक्त बांग्लादेश का स्कोर 109 रन था।
शाकिब ने अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए बांग्लादेश की पारी को तेज अर्धशतक बनाकर संभाला। मुशफिकुर और शाकिब ने 149 गेंद पर शतकीय साझेदारी पूरी की। पांचवे विकेट के लिए 107 रन जोड़ने के बाद 216 के स्कोर पर अश्विन की गेंद पर शाकिब उमेश यादव को कैच दे बैठे। दोनों के बीच 107 रन की साझेदारी हुई। शाकिब ने 103 गेंद में 14 चौकों की मदद से 82 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए शब्बीर ज्यादा देर तक कप्तान का साथ नहीं दे सके और 16 रन बनाकर जड़ेजा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। जब शब्बीर आउट हुए उस वक्त उनकी टीम ने 235 रन बना लिए थे।
पहले सेशन में भारत ने बांग्लादेश के तीन विकेट हासिल किए लेकिन लंच के बाद दिन के दूसरे सेशन में बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने संभलकर बल्लेबाजी लेकिन चायकाल से पहले शाकिब और शब्बीर का विकेट गंवा दिया। दूसरे सेशन में बांग्लादेश ने 31 ओवर में 2 विकेट खोकर 121 रन बनाए। वहीं पहले सेशन में बांग्लादेश केवल 84 रन बना सकी थी जबकि उसने 3 विकेट गंवा दिए।
दूसरे दिन भारत ने विराट कोहली के दोहरे शतक(204) और विकेट कीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा(104) के शानदार शतक की बदौलत 6 विकेट पर 687 रन पर घोषित कर दी। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सौम्य सरकार 15 बनाकर उमेश यादव का शिकार बने। उस वक्त टीम का स्कोर 38 रन था। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने 1 विकेट खोकर 41 रन बना लिए। तमीम इकबाल (24) के साथ मोमिनुल हक (1) क्रीज पर नाबाद थे।