फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs ban: tanzim hasan sakib aggressive reaction towards virat kohli, got suryakumar wicket in one over

IND vs BAN: कोहली को बोल्ड करते ही तंजीम ने दिखाए तेवर, विराट के सामने दिया ऐसा रिएक्शन, सूर्या को भी किया आउट

Sat, 22 Jun 2024 11:03 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 22 Jun 2024 11:03 PM IST
सार

कोहली इस मैच में जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे थे। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 37 रनों की दमदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने एक चौका और तीन छक्के लगाए। मौजूदा टूर्नामेंट में यह किंग कोहली के बल्ले से निकली सबसे बड़ी पारी है।

विज्ञापन
ind vs ban: tanzim hasan sakib aggressive reaction towards virat kohli, got suryakumar wicket in one over
विराट कोहली-तंजीम हसन साकिब - फोटो : ICC/T20 World Cup

विस्तार

भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 विश्व कप 2024 का 47वां मैच एंटीगुआ में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में बांग्लादेश के घातक गेंदबाज तंजीम हसन साकिब ने विराट कोहली को बोल्ड किया। इसके बाद उन्होंने दिग्गज बल्लेबाज के सामने सख्त तेवर दिखाए। उनका यह रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि इस गेंदबाज ने एक ही ओवर में कोहली और सूर्या दोनों को आउट कर दिया। 
विज्ञापन

ind vs ban: tanzim hasan sakib aggressive reaction towards virat kohli, got suryakumar wicket in one over
विराट कोहली-तंजीम हसन साकिब - फोटो : ICC/T20 World Cup
तंजीम ने दिखाए विराट को तेवर
सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को दूसरा झटका तंजीम ने दिया। पारी के नौवें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने विराट को बोल्ड किया। तंजीम ने यह गेंद ऑफ कटर डाली थी। विराट इस पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह चूक गए और गेंद सीधे मिडिल स्टंप पर लगी। इसके बाद बांग्लादेशी गेंदबाज को उन्हें घूरते देखा गया। उनका यह रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ICC (@icc)

विज्ञापन
विज्ञापन

ind vs ban: tanzim hasan sakib aggressive reaction towards virat kohli, got suryakumar wicket in one over
रोहित शर्मा-विराट कोहली - फोटो : ICC/T20 World Cup
कोहली की फॉर्म में वापसी
कोहली इस मैच में जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे थे। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 37 रनों की दमदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने एक चौका और तीन छक्के लगाए। मौजूदा टूर्नामेंट में यह किंग कोहली के बल्ले से निकली सबसे बड़ी पारी है। इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने 24 गेंदों में 24 रन बनाए थे। वहीं, ग्रुप स्टेज में उनका बल्ला खामोश रहा था। सेमीफाइनल से पहले विराट की फॉर्म में वापसी टीम इंडिया के लिए अच्छा संकेत है। 
विज्ञापन

ind vs ban: tanzim hasan sakib aggressive reaction towards virat kohli, got suryakumar wicket in one over
सूर्यकुमार यादव-तंजीम हसन साकिब - फोटो : ICC/T20 World Cup
तंजीम ने एक ओवर में चटकाए दो विकेट
पारी के नौवें ओवर में तंजीम ने दो विकेट चटकाए। उन्होंने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए सू्र्यकुमार यादव को इस ओवर की तीसरी गेंद पर ही आउट कर दिया। वह सिर्फ छह रन बना सके। तेज गेंदबाज ने उन्हें लिट्टन दास के हाथों कैच कराया। मौजूदा टूर्नामेंट में तंजीम के नाम 11 विकेट हो गए। वह बांग्लादेश के लिए टी20 विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले रिशाद हुसैन के साथ संयु्क्त रूप से पहले गेंदबाज बन गए।

ind vs ban: tanzim hasan sakib aggressive reaction towards virat kohli, got suryakumar wicket in one over
हार्दिक पांड्या - फोटो : ICC/T20 World Cup
बांग्लादेश को मिला 197 रनों का लक्ष्य
उपकप्तान हार्दिक पांड्या के नाबाद अर्धशतक के दम पर भारत ने सुपर आठ चरण के अपने दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 197 रनों का लक्ष्य रखा। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया और टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 196 रन बनाने में सफल रही। भारत का इस विश्व कप में यह सर्वोच्च टोटल है। भारत के लिए हार्दिक ने 27 गेंदों पर नाबाद 50 रनों की पारी खेली और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। बांग्लादेश के लिए तंजिम हसन साकिब और रिशाद हुसैन ने दो-दो विकेट झटके। 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा इस साझेदारी को और बड़ी नहीं कर सके और शाकिब अल हसन की गेंद पर आउट हुए। रोहित का विकेट लेने के साथ ही शाकिब टी20 विश्व कप में 50 विकेट पूरे करने वाले पहले गेंदबाज बन गए। लगातार खराब फॉर्म में चल रहे विराट कोहली का बल्ला भी इस मैच में बोला और उन्होंने 24 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेली। कोहली हार्दिक के बाद भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे, लेकिन अर्धशतक से चूक गए। वहीं, शिवम दुबे ने हार्दिक पांड्या का अच्छा साथ निभाया और 24 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेली। एक समय ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम 200 रन का स्कोर पार कर लेगी, लेकिन बांग्लादेश के गेंदबाज कुछ हद तक वापसी करने में सफल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed