{"_id":"66f688e040fd0dd5b30abeb4","slug":"ind-vs-ban-shakib-al-hasan-security-not-in-hands-of-board-says-bcb-chief-will-kanpur-test-be-his-last-2024-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN Test: 'शाकिब की सुरक्षा बोर्ड के हाथ में नहीं', BCB प्रमुख का बयान, क्या कानपुर टेस्ट होगा आखिरी?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs BAN Test: 'शाकिब की सुरक्षा बोर्ड के हाथ में नहीं', BCB प्रमुख का बयान, क्या कानपुर टेस्ट होगा आखिरी?
Fri, 27 Sep 2024 03:58 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 27 Sep 2024 03:58 PM IST
सार
शाकिब को बांग्लादेश में राजनीतिक अशांति के दौरान हत्या के एक मामले में आरोपी के रूप में नामित किया गया था। राजनीतिक अशांति के कारण प्रधानमंत्री शेख हसीना को पद से हटना पड़ा था।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष फारूक अहमद ने स्पष्ट कर दिया है कि दिग्गज हरफनमौला शाकिब अल हसन के खिलाफ देश में चल रहे मामलों के कारण बोर्ड उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा का भरोसा नहीं दे सकता है। 37 साल के शाकिब ने गुरुवार को टी20 अंतरराष्ट्रीय से तत्काल प्रभाव से संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर स्वदेश लौटने पर उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है तो वह अक्तूबर में घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना विदाई टेस्ट मैच खेलना चाहेंगे।
विज्ञापन
शाकिब अल हसन
- फोटो : @ICC
बांग्लादेश की समाचार पत्रों के मुताबिक फारूक ने कहा, 'शाकिब की सुरक्षा बोर्ड के हाथ में नहीं है। बोर्ड किसी व्यक्ति को व्यक्तिगत सुरक्षा प्रदान नहीं कर सकता। उस (स्वदेश लौटने) पर फैसला उन्हें ही लेना है। उनकी सुरक्षा सरकार के उच्चतम स्तर से होनी है। बीसीबी पुलिस या ‘आरएबी (रैपिड एक्शन बटालियन)’ जैसी सुरक्षा एजेंसी नहीं है। हमने उनके बारे में (सरकार में) किसी से बात नहीं की है। उनका मामला अदालत में विचाराधीन है, इसलिए हम वास्तव में इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कर सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
शाकिब अल हसन
- फोटो : @ICC
शाकिब को बांग्लादेश में राजनीतिक अशांति के दौरान हत्या के एक मामले में आरोपी के रूप में नामित किया गया था। राजनीतिक अशांति के कारण प्रधानमंत्री शेख हसीना को पद से हटना पड़ा था। शाकिब उनकी पार्टी अवामी लीग से संसद सदस्य थे। शाकिब ने गुरुवार को कहा था कि अगर उनका घरेलू बोर्ड उनके लिए स्वदेश में विदाई मैच का आयोजन नहीं करता है तो फिर भारत के खिलाफ यहां होने वाला दूसरा मैच उनका अंतिम टेस्ट होगा।
शाकिब अल हसन
- फोटो : twitter
इस बात की संभावना है कि वह पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाले चैम्पियंस ट्रॉफी में टीम का प्रतिनिधित्व करें। फारूक कहा, 'वह अगर घरेलू मैदान पर अपना आखिरी मैच खेले तो इससे अच्छा कुछ नहीं होगा। शाकिब मुश्किल समय का सामना कर रहे हैं। मैंने उनसे संन्यास के बारे में बात नहीं की है। वह अगर मानते हैं कि यह संन्यास का सही समय है तो मैं उनके फैसले का सम्मान करता हूं।'