{"_id":"638ccd2f90a44738ac78c339","slug":"ind-vs-ban-rohit-sharma-told-the-batsmen-responsible-for-the-defeat-said-we-cannot-make-any-excuse","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN: रोहित शर्मा ने बल्लेबाजों को बताया हार का जिम्मेदार, कहा- हम कोई बहाना नहीं बना सकते","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs BAN: रोहित शर्मा ने बल्लेबाजों को बताया हार का जिम्मेदार, कहा- हम कोई बहाना नहीं बना सकते
Sun, 04 Dec 2022 10:09 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 04 Dec 2022 10:09 PM IST
सार
भारत ने मैच में 186 रन बनाए। बांग्लादेश की टीम एक समय 136 रन पर नौ विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। उसके बाद मेहदी हसन मिराज ने मुस्तफिजुर रहमान के साथ मिलकर टीम को जीत दिला दी।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में मिली हार के लिए बल्लेबाजों को जिम्मेदार बताया। ढाका के मीरपुर में कम स्कोर वाले मैच में टीम इंडिया को एक विकेट से हार मिली। रोहित शर्मा ने कहा कि टीम की बल्लेबाजी की विफलता पर अफसोस जताया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को यह समझना होगा कि कैसे खेलना है।
भारतीय बल्लेबाज बांग्लादेशी स्पिनर्स का सामना ठीक से नहीं कर पाए। शाकिब अल हसन ने पांच लिए। वहीं, मेहदी हसन मिराज ने एक विकेट अपने नाम किया। इस पर रोहित शर्मा ने कहा, ''हमें इस बात पर ध्यान देना होगा कि इस तरह की परिस्थितियों में हम स्पिन गेंदबाजों का सामना कैसे करेंगे। यह हमारे अंदर है। हम इसी तरह की परिस्थितियों में खेलकर बड़े हुए हैं। सबकुछ दबाव झेलने को लेकर है।''
रोहित ने कहा- टीम को 30-40 रन और बनाने थे
भारत ने मैच में 186 रन बनाए। बांग्लादेश की टीम एक समय 136 रन पर नौ विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। उसके बाद मेहदी हसन मिराज ने मुस्तफिजुर रहमान के साथ मिलकर टीम को जीत दिला दी। रोहित ने इस बारे में बात नहीं की। उन्होंने कहा कि टीम ने रन ही कम बनाए थे। रोहित का मानना है कि अगर टीम ने 30-40 रन और बनाए होते तो अंतर पैदा हो सकता था।
विज्ञापन
रोहित ने की गेंदबाजों की तारीफ
रोहित ने कहा, "राहुल और वॉशिंगटन सुंदर की पारियों की बदौलत हम वहां तक पहुंचे। दुर्भाग्य से हमने मध्य के ओवरों में ज्यादा विकेट गंवा दिए। उसके बाद से वापसी करना आसान नहीं होता।'' भारतीय कप्तान ने गेंदबाजों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह काफी नजदीकी मुकाबला था। हमने गेंद से मैच में अच्छे से वापसी की, लेकिन बल्लेबाजी सही नहीं कर पाए। हमने अच्छी गेंदबाजी की और उन्हें अंत तक दबाव में रखा।''
मैच में क्या हुआ?
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 41.2 ओवर में 186 रन पर सिमट गई। केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 73 रन बनाए। बांग्लादेश ने 46 ओवर में नौ विकेट पर 187 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। मेहदी हसन मिराज ने एकतरफा अंदाज में अपनी टीम को जीत दिलाई। वह 39 गेंदों पर 38 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, मुस्तफिजुर नौ रन बनाकर नाबाद रहे। इस जीत के साथ बांग्लादेश ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का अगला मैच सात दिसंबर को ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा।