फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs BAN: Rohit Sharma Angry on Washington Sundar; KL Rahul drop catch of Mehidy Hasan; India vs Bangladesh

IND vs BAN: टीम की खराब फील्डिंग पर फूटा रोहित का गुस्सा, राहुल के बाद सुंदर की मिस-फील्डिंग पर भड़के कप्तान

Sun, 04 Dec 2022 09:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 04 Dec 2022 09:30 PM IST
सार

मैच में आखिर के पलों में भारत की ओर से काफी मिस-फील्डिंग देखने को मिली। मेहदी का एक आसान कैच भी छूटा। इससे कप्तान रोहित शर्मा बौखला गए और वह मैदान पर खिलाड़ियों को डांटते नजर आए।

विज्ञापन
IND vs BAN: Rohit Sharma Angry on Washington Sundar; KL Rahul drop catch of Mehidy Hasan; India vs Bangladesh
केएल राहुल ने कैच ड्रॉप किया; नाखुश कप्तान रोहित - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांग्लादेश ने भारत को पहले वनडे में एक विकेट से हरा दिया है। इस रोमांचक मैच में एक वक्त भारत ने 136 रन पर नौ विकेट गिरा दिए था। हालांकि, टीम इंडिया आखिरी विकेट लेने में नाकाम रही। मेहदी हसन मिराज ने मुस्तफिजुर रहमान के साथ मिलकर आखिरी विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी कर बांग्लादेश की टीम को जीत दिलाई। इस मैच में आखिर के पलों में भारत की ओर से काफी मिस-फील्डिंग देखने को मिली। मेहदी का एक आसान कैच भी छूटा। इससे कप्तान रोहित शर्मा बौखला गए और वह मैदान पर खिलाड़ियों को डांटते नजर आए।
विज्ञापन

भारत से काफी मिस-फील्डिंग हुई

दरअसल, बांग्लादेश की पारी के 43वें ओवर में शार्दुल ठाकुर गेंदबाजी के लिए आए। तब नौ विकेट गिर चुके थे और मेहदी-मुस्तफिजुर की जोड़ी मैदान पर थी। 43वें ओवर की तीसरी गेंद पर मेहदी ने ऊंचा शॉट खेला। विकेटकीपर केएल राहुल गेंद के नीचे आसानी से पहुंच गए। गेंद उनके ग्लव्स में आकर छिटक गई। राहुल ने बेहद आसान कैच छोड़ा। इसके बाद रोहित काफी नाराज दिखे। हालांकि, उन्होंने कुछ नहीं बोला। इसके बाद अगली ही गेंद पर मिराज ने थर्ड मैन पर हवा में शॉट खेला। वहां सुंदर मौजूद थे। हालांकि, उन्हें गेंद नहीं दिखी और उन्होंने कैच अटेम्प्ट नहीं किया। गेंद ठीक उनके आगे गिर गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव मैच में भड़के रोहित शर्मा

इस पर रोहित भड़क गए और उन्होंने सुंदर की ओर इशारा कर उन्हें डांट लगाई। रोहित उस वक्त काफी गुस्से में दिखे। अब भारत को सीरीज जीतने के लिए अगले दोनों मैच जीतने होंगे। सीरीज का दूसरा वनडे सात दिसंबर को ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में ही खेला जाएगा। मैच की बात करें तो टीम इंडिया की बल्लेबाजी बेहद खराब रही। केएल राहुल को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज रन नहीं बना सका। राहुल ने 73 रन की पारी खेली। इसके अलावा बाकी बल्लेबाज 30+ रन भी नहीं बना सके। 


विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?

भारतीय टीम 41.2 ओवर में 186 रन पर सिमट गई। रोहित शर्मा 27 रन, श्रेयस अय्यर 24 रन और वॉशिंगटन सुंदर ने 19 रन की पारी खेली। इसके अलावा शिखर धवन ने सात और विराट कोहली ने नौ रन की पारी खेली। शाहबाज अहमद और दीपक चाहर खाता भी नहीं खोल सके। बांग्लादेश की ओर से शाकिब अल हसन ने पांच और इबादत हुसैन ने चार विकेट झटके। जवाब में बांग्लादेश ने 46 ओवर में नौ विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान लिटन दास ने 41 रन बनाए। वहीं, मेहदी ने 38 रन की नाबाद पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed