फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs BAN Ravindra Jadeja and Yash Dayal out of ODI series vs Bangladesh Kuldeep Sen Shahbaz Ahmed get chance

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से जडेजा और यश दयाल बाहर, कुलदीप सेन और शाहबाज अहमद को मिला मौका

Wed, 23 Nov 2022 09:43 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 23 Nov 2022 09:43 PM IST
सार

स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल टीम से बाहर हो गए हैं। उनके स्थान पर बंगाल के ऑलराउंडर शाहबाज अहमद और मध्य प्रदेश के तेज गेंदबाज कुलदीप सेन को टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
IND vs BAN Ravindra Jadeja and Yash Dayal out of ODI series vs Bangladesh Kuldeep Sen Shahbaz Ahmed get chance
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में बदलाव किया है। स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल टीम से बाहर हो गए हैं। उनके स्थान पर बंगाल के ऑलराउंडर शाहबाज अहमद और मध्य प्रदेश के तेज गेंदबाज कुलदीप सेन को टीम में शामिल किया गया है। चयनकर्ताओं ने साथ ही बांग्लादेश के खिलाफ दो चारदिवसीय मैच के लिए भारत-ए टीम का भी एलान किया। दूसरे चारदिवसीय मैच के लिए चेतेश्वर पुजारा और उमेश यादव को भी चुना गया है।
विज्ञापन


शाहबाज अहमद और कुलदीप सेन न्यूजीलैंड में शुक्रवार से होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम में शामिल थे। दोनों को वहां से बुला लिया गया है। अब दोनों बांग्लादेश टीम के साथ जाएंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए शाहबाज और कुलदीप के रिप्लेसमेंट के तौर पर किसी को नहीं चुना गया है।
विज्ञापन


यश दयाल की पीठ में समस्या
यश दयाल की पीठ के निचले हिस्से में समस्या है। इस कारण वह सीरीज से बाहर हो गए हैं। जडेजा अभी तक अपने घुटने की चोट से उबर नहीं पाए हैं और बीसीसीआई मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्लादेश दौरे का शेड्यूल
टीम इंडिया 2015 के बाद पहली बार बांग्लादेश का दौरा करने वाली है। इसकी शुरुआत चार दिसंबर को होने वाले वनडे मैच से होगी। शुरुआती दो वनडे ढाका में खेले जाएंगे। दूसरा मुकाबला सात दिसंबर को होगा। 10 दिसंबर को होने वाला तीसरा वनडे मैच भी पहले ढाका में होने वाला था, लेकिन अब यह चटगांव में खेला जाएगा।

चटगांव में 14 दिसंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज का पहला मैच भी खेला जाएगा। उसके बाद दोनों टीमें वापस ढाका आ जाएंगी। वहां 22 से 26 दिसंबर तक दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच आयोजित होगा।

न्यूजीलैंड वनडे के लिए भारत की टीम
शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर और उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, उमरान मलिक।
 
बांग्लादेश वनडे के लिए भारत की टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, कुलदीप सेन।

पहले चार दिवसीय मैच के लिए भारत ए टीम
अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), रोहन कुन्नुमल, यशस्वी जायसवाल, यश ढुल, सरफराज खान, तिलक वर्मा, उपेंद्र यादव (विकेटकीपर), सौरभ कुमार, राहुल चाहर, जयंत यादव, मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, अतीत सेठ।


दूसरे चार दिवसीय मैच के लिए इंडिया ए टीम
अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), रोहन कुन्नुमल, यशस्वी जायसवाल, यश ढुल, सरफराज खान, सरफराज खान, उपेंद्र यादव (विकेटकीपर), सौरभ कुमार, राहुल चाहर, जयंत यादव, मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, अतीत शेठ, चेतेश्वर पुजारा, उमेश यादव, केएस भरत (विकेटकीपर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed