फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs BAN: najmul hossain shanto challanged indian team before t20i series said this

IND vs BAN: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले आया कप्तान शांतो का बयान, मेजबानों को दी चुनौती, जानें क्या कहा

Fri, 04 Oct 2024 11:34 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 04 Oct 2024 11:34 PM IST
सार

बांग्लादेश के कप्तान ने कहा कि वह टेस्ट सीरीज में अपनी टीम के प्रदर्शन के बारे में नहीं सोचेंगे। उन्होंने कहा- हम सभी जानते हैं कि हमने टेस्ट में अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दिखाया। हम इस बारे में नहीं सोच रहे हैं कि हमने पहले क्या किया है।

विज्ञापन
IND vs BAN: najmul hossain shanto challanged indian team before t20i series said this
बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो - फोटो : ICC/T20 World Cup

विस्तार

बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने शुक्रवार को कहा कि उनकी नए लुक वाली टीम टेस्ट सीरीज में मिली हार को भुलाकर भारत के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में आक्रामक क्रिकेट खेलेगी। भारत ने टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश को 2-0 से शिकस्त दी थी। टी20 सीरीज रविवार को ग्वालियर के नए श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होगी।
विज्ञापन

बांग्लादेश के कप्तान का बयान
शांतो ने कहा- हम इस सीरीज को जीतना चाहते हैं। हम आक्रामक क्रिकेट खेलना चाहते हैं। अगर आप पिछले विश्वकप में हमारे प्रदर्शन को देखें तो हमारे पास सेमीफाइनल में खेलने का अच्छा मौका था, लेकिन हम जगह बनाने से रह गए पर यह एक नई टीम है। इसलिए मुझे उम्मीद है कि सभी खिलाड़ी यहां अच्छा क्रिकेट खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेस्ट सीरीज में मिली हार पर भी बोले कप्तान
बांग्लादेश के कप्तान ने कहा कि वह टेस्ट सीरीज में अपनी टीम के प्रदर्शन के बारे में नहीं सोचेंगे। उन्होंने कहा- हम सभी जानते हैं कि हमने टेस्ट में अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दिखाया। हम इस बारे में नहीं सोच रहे हैं कि हमने पहले क्या किया है। पर यह हमारे लिए अहम टेस्ट है और हम सभी जानते हैं कि टी20 का खेल पूरी तरह से अलग होता है। यह मैच के दिन जो अच्छा खेलेगा, वो ही जीतेगा।
विज्ञापन

भारत-बांग्लादेश टी20 सीरीज का शेड्यूल

तारीख

मैच

जगह

समय

छह अक्तूबर

पहला टी20

ग्वालियर

शाम 7 बजे से

नौ अक्तूबर

दूसरा टी20

नई दिल्ली

शाम 7 बजे से

12 अक्तूबर

तीसरा टी20

हैदराबाद

शाम 7 बजे से

टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमें
भारत:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव।

बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन इमोन, तौहिद हृदोय, महमूदुल्लाह, लिटन दास, जाकिर अली, मेहदी हसन मिराज, मेंहदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, रकीबुल हसन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed