फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs BAN: Liton Das Speaks before test series against India, warned indian team by taking name of Pakistan

IND vs BAN: भारत के खिलाफ सीरीज से पहले आया लिटन दास का बयान, पाकिस्तान का नाम लेकर रोहित की सेना को चेताया

Wed, 11 Sep 2024 09:01 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 11 Sep 2024 09:01 AM IST
सार

पाकिस्तान के खिलाफ हाल ही में बांग्लादेश की टीम ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। टीम ने दोनों मुकाबलों में पाकिस्तानियों की उनके घर में मात दी थी और सीरीज पर 0-2 से कब्जा जमाया था।

विज्ञापन
IND vs BAN: Liton Das Speaks before test series against India, warned indian team by taking name of Pakistan
लिटन दास - फोटो : @LittonOfficial

विस्तार

बांग्लादेश के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले रोहित शर्मा की सेना को पाकिस्तान का नाम लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शतक लगाना बीती बात हो गई है, अब उनकी नजर भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन पर है।
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ हाल ही में बांग्लादेश की टीम ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। टीम ने दोनों मुकाबलों में पाकिस्तानियों की उनके घर में मात दी थी और सीरीज पर 0-2 से कब्जा जमाया था। हालांकि, लिटन दास का मानना है कि पाकिस्तान के खिलाफ जीत अब बीती बात हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान को हराना पुरानी बात
लिटन का मानना है कि पाकिस्तान को हराना अब पुरानी बात हो गई है। अब टीम की नजर भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में दमदार प्रदर्शन करने पर है। विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा- हमने पाकिस्तान के खिलाफ बहुत अच्छा खेला है। वह पहले से ही अतीत की बात है। जाहिर है, यह बहुत महत्वपूर्ण है (पाकिस्तान सीरीज को पीछे छोड़ना) और आपको (मीडिया को ) भी थोड़ी मदद करने की जरूरत है। बेहतर होगा कि आप पाकिस्तान सीरीज के बारे में ज्यादा बात ना करें। आगे एक बड़ी चुनौतीपूर्ण सीरीज है (भारत के खिलाफ )। एक खिलाड़ी के तौर पर मेरे लिए, वह अतीत की बात है (पाकिस्तान सीरीज), लेकिन हमने निश्चित रूप से उससे आत्मविश्वास हासिल किया है। जब हम भारत से उनके घर पर खेलते हैं, तो वे हमेशा बेहतर टीम होते हैं। मैं यह नहीं कहूंगा कि यह बहुत चुनौतीपूर्ण या बहुत आसान होगा। वे अपनी परिस्थितियों में बहुत अच्छी टीम हैं। अगर आप रैंकिंग देखें, तो वे बहुत ऊपर हैं। इसलिए मुझे लगता है कि यह हमारे लिए एक चुनौतीपूर्ण सीरीज होगी।
विज्ञापन

एसजी गेंद से खेलना होगा कठिन
इस दौरान लिटन दास ने एसजी गेंद से खेलने पर भी बात की। उनका मानना है कि कूकाबुरा गेंद से खेलने के बाद एसजी गेंद से खेलना चुनौतीपूर्ण होगा। उन्होंने आगे कहा- हम उस गेंद से बहुत कम खेलते हैं। यह चुनौतीपूर्ण होगा। खिलाड़ी बहुत मेहनत कर रहे हैं। तैयारी के लिए, हम जितना संभव हो सके मुख्य गेंदबाजों का सामना कर रहे हैं। एसजी गेंद थोड़ी मुश्किल है। जब गेंद नई होती है तो कूकाबुरा से खेलना मुश्किल होता है, लेकिन गेंद पुरानी होने पर इसे खेलना आसान होता है। हालांकि, एसजी गेंद के साथ, नई गेंद से खेलना कुछ हद तक आसान है, लेकिन पुरानी गेंद से खेलना कठिन है। हम अभ्यास कर रहे हैं, देखते हैं क्या होता है।

चेन्नई और कानपुर में खेले जाएंगे टेस्ट
बांग्लादेश के खिलाफ भारत पहला टेस्ट मुकाबला 19 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा जबकि दूसरा मैच 27 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में शुरू होगा। पहले मुकाबले के लिए बीसीसीआई ने रविवार को 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी। अब रोहित शर्मा की सेना बांग्लादेश को हराने के लिए बेताब होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed