फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs BAN: Brad Hogg selected India's playing-11 against Bangladesh 1st Test, left out KL Rahul Axar Patel

IND vs BAN: विश्व कप विजेता इस दिग्गज ने बांग्लादेश के खिलाफ भारत की प्लेइंग-11 चुनी, राहुल-अक्षर को किया बाहर

Wed, 11 Sep 2024 02:57 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 11 Sep 2024 02:57 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया की 2003 और 2007 वनडे विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य ब्रैड हॉग ने पहले टेस्ट में भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन पर दिलचस्प राय दी है।

विज्ञापन
IND vs BAN: Brad Hogg selected India's playing-11 against Bangladesh 1st Test, left out KL Rahul Axar Patel
केएल राहुल और अक्षर पटेल - फोटो : Twitter

विस्तार

बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है। तेज गेंदबाज यश दयाल और आकाश दीप को राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है, जबकि रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम में ऋषभ पंत की भी वापसी हुई है। बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से भारत के लिए लंबे टेस्ट सत्र की शुरुआत होगी। बांग्लादेश के बाद भारत को साल के आखिर में न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से सबसे लंबे प्रारूप में भिड़ना है। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम का प्रदर्शन इस लिए महत्वपूर्ण होगा।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की 2003 और 2007 वनडे विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य ब्रैड हॉग ने पहले टेस्ट में भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन पर दिलचस्प राय दी है। हॉग ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'मैं बांग्लादेश के खिलाफ भारत के लिए पहले टेस्ट मैच में जिस प्लेइंग-11 को चुनने जा रहा हूं, उसमें जायसवाल, रोहित शर्मा बल्लेबाजी का आगाज करेंगे। गिल नंबर तीन, कोहली चार पर और जडेजा पांचवें स्थान पर खेलेंगे। मैंने ऐसा बस बाएं हाथ और दाएं हाथ के संयोजन को बनाए रखने के लिए किया है। इसके बाद सरफराज खान और ऋषभ पंत आएंगे और फिर गेंदबाजों आएंगे। इनमें अश्विन, कुलदीप यादव, सिराज और बुमराह शामिल हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'यह टीम ऑस्ट्रेलिया में भी अच्छा प्रदर्शन करेगी। इसलिए उन्हें ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए एक तरह से वार्म अप करना शुरू करना होगा। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज उनके लिए अच्छी शुरुआत होगी। मेरी प्लेइंग इलेवन में केएल राहुल या अक्षर पटेल नहीं हैं।'

बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर। सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, यश दयाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed