फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs BAN Asia Cup Super 4 Today Match Playing 11 India vs Bangladesh Captain Vice Captain Players List

IND vs BAN: भारतीय टीम ने प्लेइंग-11 में नहीं किया कोई बदलाव, लिटन की जगह जाकिर कर रहे बांग्लादेश की कप्तानी

Wed, 24 Sep 2025 07:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 24 Sep 2025 07:53 PM IST
सार

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। बांग्लादेश ने टीम में चार बदलाव किए हैं, जबकि भारत प्लेइंग 11 में बिना किसी बदलाव के उतरेगी।

विज्ञापन
IND vs BAN Asia Cup Super 4 Today Match Playing 11 India vs Bangladesh Captain Vice Captain Players List
सूर्यकुमार यादव - फोटो : BCCI X

विस्तार

भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप के सुपर चार चरण के मैच के लिए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। भारत ने इस मैच में भी विजयी संयोजन को बरकरार रखा है और तीन स्पिनर और एक विशेषज्ञ तेज गेंदबाज पर भरोसा जताया है। दूसरी ओर, बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। वह चोट के कारण इस मैच का हिस्सा नहीं हैं। उनकी जगह जाकिर अली नेतृत्व कर रहे हैं।
विज्ञापन

बांग्लादेश टीम में चार बदलाव
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। बांग्लादेश ने टीम में चार बदलाव किए हैं, जबकि भारत प्लेइंग 11 में बिना किसी बदलाव के उतरेगी। भारतीय टीम एशिया कप में अब तक अजेय रही है और यह उसका टूर्नामेंट में पांचवां मुकाबला है। भारत अगर यह मैच अपने नाम करने में सफल रहा तो फाइनल के लिए दावेदारी मजबूत कर लेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्शदीप को फिर नहीं मिला मौका
भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पाकिस्तान के खिलाफ महंगे साबित हुए थे और वह इस मैच में वापसी के इरादे से उतरेंगे। बुमराह ने पाकिस्तान के खिलाफ चार ओवर के अपने स्पैल में 45 रन दिए, जबकि उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली। बुमराह ने इस दौरान 11.20 की इकॉनोमी से रन लुटाए थे। वहीं, यह देखना भी दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम अक्षर पटेल से कितनी गेंदबाजी कराती है क्योंकि इस स्पिनर ने पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ एक ओवर डाला था। वहीं, एक बार फिर अर्शदीप सिंह को मौका नहीं मिला है जो ओमान के खिलाफ प्लेइंग-11 में शामिल थे। भारत ने पांच में से सिर्फ एक बार प्लेइंग-11 में बदलाव किया है। उसने ओमान के खिलाफ बुमराह और वरुण चक्रवर्ती की जगह अर्शदीप और हर्षित राणा को मौका दिया था।
विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है...
भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।
बांग्लादेश: सैफ हसन, तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, जाकिर अली (विकेटकीपर/कप्तान), मोहम्मद सैफुद्दीन, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed