फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs BAN 1st Test Day 3 Highlights Analysis Chepauk Stadium India vs Bangladesh Test Match Report

IND vs BAN: विशाल लक्ष्य के सामने बांग्लादेश की सधी शुरुआत, भारत जीत से छह विकेट दूर; शांतो-शाकिब टिके

Sat, 21 Sep 2024 05:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 21 Sep 2024 05:20 PM IST
सार

भारत ने बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 515 रनों का लक्ष्य रखा है। जवाब में बांग्लादेश की टीम ने चार विकेट पर 158 रन बना लिए हैं और उसे अभी जीत के लिए और 357 रन बनाने होंगे, जबकि भारत छह विकेट लेते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लेगा।

विज्ञापन
IND vs BAN 1st Test Day 3 Highlights Analysis Chepauk Stadium India vs Bangladesh Test Match Report
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम पर खेला जा रहा पहला टेस्ट मुकाबला रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है। भारत ने बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 515 रनों का लक्ष्य रखा है। जवाब में बांग्लादेश की टीम ने चार विकेट पर 158 रन बना लिए हैं और उसे अभी जीत के लिए और 357 रन बनाने होंगे, जबकि भारत छह विकेट लेते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लेगा। दोनों टीमों के बीच तीसरे दिन का मुकाबला खराब रोशनी के कारण जल्द समाप्त कर दिया गया। 
विज्ञापन

स्टंप्स के समय कप्तान नजमुल हुसैन शांतो 60 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 51 रन और शाकिब अल हसन 14 गेंदों पर पांच रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। भारत की ओर से ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट अपने नाम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बांग्लादेश की दूसरी पारी
भारत ने अपनी दूसरी पारी चार विकेट पर 287 रन बनाकर पारी घोषित करने का फैसला किया और बांग्लादेश के सामने बड़ा लक्ष्य रखा। जवाब में बांग्लादेश ने अच्छी शुरुआत की और जाकिर हसन और शादमान इस्लाम की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े। हालांकि, यह साझेदारी और बड़ी होती उससे पहले ही जसप्रीत बुमराह ने जाकिर को यशस्वी के हाथों कैच आउट कराकर भारत को पहली सफलता दिलाई। जाकिर 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 
विज्ञापन

अश्विन ने किया प्रभावित
बांग्लादेश की अच्छी शुरुआत पर जहां बुमराह ने ब्रेक लगाया, वहीं ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बांग्लादेश को नियमित रूप से झटके दिए और 84 रन के योग पर उसे तीन झटके और दिए। अश्विन ने इस दौरान शादमान (35), मोमिनुल हक (13) और मुशफिकुर रहीम (13) को आउट किया। बांग्लादेश ने इस तरह 146 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए थे और वह मुश्किल में दिख रही थी। छठे बल्लेबाज के तौर पर शाकिब अल हसन उतरे और उन्होंने दिन का खेल समाप्त होने तक कप्तान नजमुल हुसैन शांतो का साथ दिया और कोई भी विकेट नहीं गिरने दिया। 

इस बीच, मौसम भी बांग्लादेश पर मेहरबान रहा और दिन का खेल तय समय से 9.4 ओवर पहले समाप्त करना पड़ा। बांग्लादेश फिलहाल संघर्ष करता दिख रहा है, लेकिन गिरते विकेटों के बीच कप्तान ने दूसरे छोर से मोर्चा संभाले रखा और अर्धशतक लगाने में सफल रहे। वहीं, पहली पारी की तुलना में बांग्लादेश ने दूसरी पारी में सधी हुई बल्लेबाजी की, लेकिन अश्विन गेंदबाजी से प्रभावित करने में सफल रहे।

शुभमन-पंत ने दिखाया दम
 इससे पहले, भारत दूसरी पारी में शुभमन गिल और ऋषभ पंत के शतकों की मदद से बड़ी बढ़त लेने में सफल रहा। शुभमन 176 गेंदों पर 10 चौकों और चार छक्कों की मदद से 119 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि पंत ने 128 गेंदों पर 13 चौकों और चार छक्कों की मदद से 109 रन बनाए। वहीं, केएल राहुल 22 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने पहली पारी में 376 रन बनाए थे और बांग्लादेश की पहली पारी 149 रन पर ढेर कर 227 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। 

पंत और गिल ने चौथे विकेट के लिए 167 रन की साझेदारी निभाई। इससे पहले यशस्वी जायसवाल (10), रोहित शर्मा (5) और विराट कोहली (17) शुक्रवार को ही आउट हो गए थे। भारत ने शनिवार को 81/3 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया और 206 रन जोड़कर पारी घोषित की। भारत का तीसरे दिन एकमात्र विकेट पंत के रूप में गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed