{"_id":"6725d0519faf53904c006100","slug":"ind-vs-aus-will-sam-konstas-open-in-test-series-against-india-australian-coach-decosta-statement-on-this-2024-11-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: क्या भारत के खिलाफ वॉर्नर के रिप्लेसमेंट होंगे कोनस्टास? ऑस्ट्रेलियाई कोच डीकोस्टा ने दिया बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: क्या भारत के खिलाफ वॉर्नर के रिप्लेसमेंट होंगे कोनस्टास? ऑस्ट्रेलियाई कोच डीकोस्टा ने दिया बयान
Sat, 02 Nov 2024 12:44 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 02 Nov 2024 12:44 PM IST
सार
डीकोस्टा ने कहा, ' उनका अभी टीम में चयन करना हास्यास्पद होगा। हमारे सामने पृथ्वी शॉ का उदाहरण है। टीम में उनके चयन से पहले मैं उनकी कमजोरी बता सकता था।'
विज्ञापन
कोनस्टास
- फोटो : Twitter
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के जाने-माने बल्लेबाजी कोच नील डीकोस्टा ने भारत के पृथ्वी शॉ का उदाहरण देते हुए ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे 19 वर्षीय बल्लेबाज सैम कोनस्टास को भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैच की सीरीज के लिए टीम में शामिल करने में जल्दबाजी न करें। डीकोस्टा का मानना है कि कोनस्टास अभी टेस्ट प्रारूप के लिए तैयार नहीं हैं। यह युवा बल्लेबाज भारत के खिलाफ सीरीज में उस्मान ख्वाजा के साथ पारी की शुरुआत करने के दावेदारों में शामिल हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
क्लार्क-ह्यूज को ट्रेन कर चुके डीकोस्टा
डीकोस्टा अतीत में माइकल क्लार्क और दिवंगत फिलिप ह्यूज को प्रशिक्षण दे चुके हैं। वह कोन्स्टास को भी बल्लेबाजी के गुर सिखा चुके हैं। उन्होंने सिडनी मार्निंग हेराल्ड से कहा, 'कोनस्टास 100 टेस्ट खेल सकते हैं, लेकिन अगर अभी उन्हें अभी राष्ट्रीय टीम में चुना जाता है तो वह 10 टेस्ट तक ही सीमित रह सकते हैं। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जिसमें काफी क्षमता है, लेकिन अभी उन्हें घरेलू क्रिकेट में खेलने देना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
कोनस्टास को लेकर डीकोस्टा का बयान
डीकोस्टा ने कहा, ' उनका अभी टीम में चयन करना हास्यास्पद होगा। हमारे सामने पृथ्वी शॉ का उदाहरण है। टीम में उनके चयन से पहले मैं उनकी कमजोरी बता सकता था।' इससे पहले भारत ने आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले इंडिया-ए टीम के साथ तीन दिवसीय मैच रद्द कर दिया है क्योंकि टीम मैनेजमेंट अतिरिक्त नेट अभ्यास पर फोकस करना चाहता है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होगा। भारतीय टीम 15 से 17 नवंबर के बीच पर्थ में ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली भारत ए टीम से अभ्यास मैच खेलने वाली थी। भारत ए टीम फिलहाल अनधिकृत टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया में है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मुख्य कोच गौतम गंभीर और कुछ सीनियर खिलाड़ी नेट पर अधिक समय बिताना चाहते हैं।
पिछले दो दौरे पर भारत ने अभ्यास मैच खेले थे
भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के पिछले दो दौरों पर अभ्यास मैच खेले थे। वहीं दक्षिण अफ्रीका में पिछले साल सेंचुरियन में बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले जोहानिसबर्ग में टीम के आपस में मैच हुए थे। भारत एकमात्र ऐसी टीम है जिसे ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पिछली 16 टेस्ट सीरीज में नहीं हराया है। उसकी टीम 2014-15 से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। इस बीच भारत में चार बार यह ट्रॉफी जीती। इनमें से दो बार उसने आस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर हराया।
भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के पिछले दो दौरों पर अभ्यास मैच खेले थे। वहीं दक्षिण अफ्रीका में पिछले साल सेंचुरियन में बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले जोहानिसबर्ग में टीम के आपस में मैच हुए थे। भारत एकमात्र ऐसी टीम है जिसे ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पिछली 16 टेस्ट सीरीज में नहीं हराया है। उसकी टीम 2014-15 से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। इस बीच भारत में चार बार यह ट्रॉफी जीती। इनमें से दो बार उसने आस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर हराया।
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) , आर अश्विन, आर जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर।
रिजर्व: मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, खलील अहमद।
रिजर्व: मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, खलील अहमद।
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का कार्यक्रम
| मैच | तारीख | स्थान |
|---|---|---|
| पहला टेस्ट | 22-26 नवंबर | पर्थ |
| दूसरा टेस्ट | 6-10 दिसंबर | एडिलेड |
| तीसरा टेस्ट | 14-18 दिसंबर | ब्रिस्बेन |
| चौथा टेस्ट | 26-30 दिसंबर | मेलबर्न |
| पांचवां टेस्ट | 3-7 जनवरी | सिडनी |