World Cup: हार से दुखी श्रेयस-शुभमन ने फैंस का जताया आभार; सचिन ने बढ़ाया हौसला, बोले- हार-जीत खेल का हिस्सा
यह हार टीम इंडिया के लिए बहुत बड़ी थी, क्योंकि इस बार भारत के पास 10 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने का सबसे अच्छा मौका था। हालांकि, टीम इंडिया इसमें कामयाब नहीं हो पाई।
विस्तार
यह हार टीम इंडिया के लिए बहुत बड़ी थी, क्योंकि इस बार भारत के पास 10 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने का सबसे अच्छा मौका था। हालांकि, टीम इंडिया इसमें कामयाब नहीं हो पाई। मैच के बाद खिलाड़ियों ने ज्यादा कोई बयान नहीं दिया था। अब शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। दोनों काफी भावुक नजर आए। वहीं, सचिन तेंदुलकर ने भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया है।