फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS Final World Cup 2023 Indian Cricket Team Players Average Age in World Cup Year Wise 1983 to 2023

IND vs AUS Final: विश्व कप फाइनल में पहुंचने वाली यह भारत की सबसे उम्रदराज टीम, जानें हर बार कितनी रही औसत आयु

Sun, 19 Nov 2023 01:52 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: रोहित राज Updated Sun, 19 Nov 2023 01:52 PM IST
सार

India Players Average Age in ICC World Cup :भारत चौथी बार विश्व कप का फाइनल खेल रहा है। इससे पहले 1983 और 2011 में टीम इंडिया चैंपियन बनी थी। वहीं, 2003 के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
IND vs AUS Final World Cup 2023 Indian Cricket Team Players Average Age in World Cup Year Wise 1983 to 2023
रविचंद्रन अश्विन और शुभमन गिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप का फाइनल आज (19 नवंबर) खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में है। टीम इंडिया लगातार 10 मैचों में जीत हासिल कर फाइनल में पहुंची है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने पिछले आठ मैच लगातार जीते हैं। रोहित शर्मा की टीम में अनुभव और युवा जोश का बेजोड़ मिश्रण है। रविचंद्रन अश्विन टीम के सबसे उम्रदराज और शुभमन गिल सबसे युवा खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन


भारत चौथी बार विश्व कप के फाइनल में पहुंचा है। इससे पहले 1983 और 2011 में टीम इंडिया चैंपियन बनी थी। वहीं, 2003 के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। विश्व कप के चारों बार फाइनल में पहुंचने वाली भारतीय टीम में यह सबसे उम्रदराज है। 2003 की टीम सबसे युवा थी। हम आपकों चारों टीमों के बारे में यहां बता रहे हैं।
विज्ञापन

1983 विश्व कप

IND vs AUS Final World Cup 2023 Indian Cricket Team Players Average Age in World Cup Year Wise 1983 to 2023
कपिल देव - फोटो : social media
भारतीय टीम पहली बार 1983 में विजेता बनी थी। विश्व कप के तीसरे संस्करण में उसने मजबूत वेस्टइंडीज को फाइनल में हराया था। विंडीज टीम तब 1975 और 1979 में चैंपियन बनी थी। उस टीम के कप्तान कपिल देव थे। उनकी उम्र उस समय 24 साल थी। भारत की उस टीम में सैयद किरमानी और सुनील गावस्कर सबसे उम्रदराज थे। दोनों की उम्र 34-34 साल थी। रवि शास्त्री सबसे युवा थे। उनकी उम्र 21 साल थी।
 
खिलाड़ी उम्र
कपिल देव 24
मोहिंदर अमरनाथन 33
कीर्ति आजाद 24
रोजर बिन्नी 28
सुनील गावस्कर 34
सैयद किरमानी 34
मदन लाल 32
संदीप पाटिल 27
बलविंदर संधू 27
यशपाल शर्मा 29
रवि शास्त्री 21
क्रिस श्रीकांत 24
सुनील वाल्सन 25
दिलीप वेंगसरकर 27
टीम की औसत आयु  27 साल 259 दिन

 

2003 विश्व कप

IND vs AUS Final World Cup 2023 Indian Cricket Team Players Average Age in World Cup Year Wise 1983 to 2023
2003 विश्व कप - फोटो : सोशल मीडिया
सौरव गांगुली की कप्तानी में भारतीय टीम 20 साल बाद फाइनल में पहुंची थी। उस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। कंगारू टीम लगातार दूसरी और कुल तीसरी बार चैंपियन बनने में कामयाब हुई थी। भारत का दूसरी बार खिताब जीतने का सपना टूट गया था। भारत के मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ तब टीम में विकेटकीपर थे। वह इस बार ऑस्ट्रेलिया को हराकर हिसाब बराबर करना चाहेंगे। उस टीम में तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ (33 साल 186 दिन) सबसे उम्रदराज और पार्थिव पटेल (17 साल 361 दिन) सबसे युवा खिलाड़ी थे।
 
खिलाड़ी उम्र
सौरव गांगुली 30 साल 240 दिन
राहुल द्रविड़ 30 साल 53 दिन
मोहम्मद कैफ 22 साल 94 दिन
पार्थिव पटेल 17 साल 361 दिन
वीरेंद्र सहवाग 24 साल 136 दिन
सचिन तेंदुलकर 29 साल 315 दिन
युवराज सिंह 21 साल 83 दिन
दिनेश मोंगिया 25 साल 322 दिन
अजीत अगरकर 25 साल 91 दिन
हरभजन सिंह 22 साल 245 दिन
जहीर खान 24 साल 148 दिन
अनिल कुंबले 32 साल 139 दिन
आशीष नेहरा 23 साल 310 दिन
जवागल श्रीनाथ 33 साल 186 दिन
संजय बांगर 30 साल 145 दिन
टीम की औसत आयु 26 साल 244 दिन
विज्ञापन

2011 विश्व कप

IND vs AUS Final World Cup 2023 Indian Cricket Team Players Average Age in World Cup Year Wise 1983 to 2023
क्रिकेट विश्व कप 2011 - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम आठ साल बाद एक बार फिर से फाइनल में पहुंची। इस बार अपनी मेजबानी में उसने खिताब जीत लिया। भारत के साथ श्रीलंका और बांग्लादेश ने भी मेजबानी की थी। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने श्रीलंका को फाइनल में हराया था। धोनी की आयु तब 29 साल 216 दिन थी। उस टीम में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर (37 साल 290 दिन) और सबसे युवा पीयूष चावला (22 साल 46 दिन) थे।
 
खिलाड़ी उम्र
महेंद्र सिंह धोनी 29 साल 216 दिन
वीरेंद्र सहवाग 32 साल 111 दिन
गौतम गंभीर 29 साल 117 दिन
विराट कोहली 22 साल 95 दिन
सुरेश रैना 24 साल 73 दिन
सचिन तेंदुलकर 37 साल 290 दिन
युवराज सिंह 29 साल 58 दिन
रविचंद्रन अश्विन 24 साल 144 दिन
पीयूष चावला 22 साल 46 दिन
यूसुफ पठान 28 साल 83 दिन
हरभजन सिंह 30 साल 220 दिन
जहीर खान 32 साल 123 दिन
आशीष नेहरा 31 साल 285 दिन
मुनाफ पटेल 27 साल 211 दिन
एस श्रीसंत 28 साल 2 दिन
टीम की औसत आयु 28 साल 193 दिन

IND vs AUS Final World Cup 2023 Indian Cricket Team Players Average Age in World Cup Year Wise 1983 to 2023
रोहित शर्मा और शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
2023 विश्व कप
भारत 12 साल बाद फाइनल में पहुंचा है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया खिताबी मुकाबले में पहुंची है। इस टीम में रविचंद्रन अश्विन (36 साल 353 दिन) सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। वहीं, शुभमन गिल (23 साल 362 दिन) सबसे युवा खिलाड़ी हैं। इस टीम की औसत आयु 30 साल 146 दिन है। यह विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाली सबसे उम्रदराज टीम है।
 
खिलाड़ी आयु
रोहित शर्मा 36 साल 128 दिन
ईशान किशन 25 साल 49 दिन
श्रेयस अय्यर 28 साल 273 दिन
विराट कोहली 34 साल 304 दिन
केएल राहुल 31 साल 140 दिन
शुभमन गिल 23 साल 362 दिन
सूर्यकुमार यादव 32 साल 356 दिन
रविचंद्रन अश्विन 36 साल 353 दिन
रवींद्र जडेजा 34 साल 273 दिन
जसप्रीत बुमराह 29 साल 273 दिन
कुलदीप यादव 28 साल 265 दिन
मोहम्मद शमी 33 साल 2 दिन
मोहम्मद सिराज 29 साल 176 दिन
प्रसिद्ध कृष्णा 27 साल 198 दिन
शार्दुल ठाकुर 31 साल 324 दिन
टीम की औसत आयु 30 साल 146 दिन

नोट: मौजूदा भारतीय टीम की आयु विश्व कप टीम के चयन के समय (पांच सितंबर 2023) की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed