फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS: Washington sundar won impact player of the series award bcci shares video

IND vs AUS: अभिषेक-गिल नहीं इस खिलाड़ी ने जीता 'इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ सीरीज' अवॉर्ड, BCCI ने साझा किया खास Video

Sun, 09 Nov 2025 03:45 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 09 Nov 2025 03:45 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 'ड्रेसिंग रूम BTS' शीर्षक वाला एक वीडियो साझा किया, जिसमें टीम ऑपरेशंस मैनेजर (सीओओ) राहिल खाजा ने सुंदर को यह पुरस्कार दिया। पुरस्कार पाकर सुंदर मुस्कुराते हुए नजर आए।

विज्ञापन
IND vs AUS: Washington sundar won impact player of the series award bcci shares video
भारतीय टीम - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में 2-1 से हराकर एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा। इस रोमांचक सीरीज में टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 'इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज' के अवॉर्ड से नवाजा गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 'ड्रेसिंग रूम BTS' शीर्षक वाला एक वीडियो साझा किया, जिसमें टीम ऑपरेशंस मैनेजर (सीओओ) राहिल खाजा ने सुंदर को यह पुरस्कार दिया। पुरस्कार पाकर सुंदर मुस्कुराते हुए नजर आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

सुंदर का शानदार प्रदर्शन
26 वर्षीय सुंदर ने सम्मान मिलने के बाद कहा, 'यहां आना और ऑस्ट्रेलिया में खेलने का मौका मिलना अद्भुत अनुभव है। टीम की जीत में योगदान देकर बहुत खुशी हुई।' सीरीज के दौरान सुंदर ने बल्ले और गेंद, दोनों से प्रभाव छोड़ा। तीसरे टी20 में, जब उन्हें गेंदबाजी का मौका नहीं मिला, तो बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजा गया। उन्होंने 23 गेंदों में 49 रन (4 छक्के, 3 चौके) की धमाकेदार पारी खेलकर भारत को 5 विकेट से जीत दिलाई और सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। चौथे मैच में, उन्हें गेंदबाजी के लिए अंतिम ओवरों में बुलाया गया, लेकिन उन्होंने सिर्फ दो ओवरों में 3 विकेट झटककर ऑस्ट्रेलिया को ढेर कर दिया और भारत को 48 रन से जीत दिलाई। इन्हीं प्रदर्शनों की बदौलत सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की, जबकि गाबा में पांचवां मैच बारिश के कारण रद्द हो गया।
 
विज्ञापन

खाजा को दिया धन्यवाद
सुंदर ने टीम के सीओओ राहिल खाजा के योगदान की सराहना करते हुए कहा, 'उनसे यह पदक पाकर बहुत अच्छा लगा। हम जानते हैं कि वह टीम के लिए हर दिन कितनी मेहनत करते हैं और हमारे कई काम आसान बनाते हैं।' खाजा ने भी इस मौके पर अपनी खुशी साझा की।

सुंदर का रिकॉर्ड
वाशिंगटन सुंदर का अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन लगातार प्रभावशाली रहा है। उन्होंने अब तक 57 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिनमें उनका गेंदबाजी औसत 22 से थोड़ा ज्यादा और इकोनॉमी रेट सात से कम है। बल्लेबाजी में उनका स्ट्राइक रेट 134 से अधिक है। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 15 मैचों में 35 विकेट लिए हैं, जिनमें तीन बार चार विकेट और एक बार पांच विकेट शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक भी बनाए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed