Shami IND vs AUS: 19वें ओवर तक डग आउट में बैठे थे शमी, छह गेंदों में 11 रन बचाने आए और पलट दिया पूरा मैच
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 186 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवर तक छह विकेट गंवाकर 176 रन बना लिए थे। 19 ओवर तक कप्तान रोहित शर्मा ने भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल का इस्तेमाल किया। इसके बाद 20वें ओवर में उन्होंने मोहम्मद शमी को मैदान में बुलाया और गेंद थमाई और शमी ने मैच पलट दिया।
विस्तार
What a over by #Shami India won 🔥
#KingKohli#SuryakumarYadav#INDvAUS#KLRahul𓃵 #viratkholi #RohitSharma#Halal_Free_Diwali#PMKisan pic.twitter.com/PwOsJDWKcf— vinay pandey (@vinay6840) October 17, 2022विज्ञापन
It required a lot of hard work, commitment and dedication to be back but the journey to Australia has been thoroughly rewarding. No better feeling than to be back with #TeamIndia and my boys. Looking forward to the World Cup. pic.twitter.com/K539OYAHzn
— Mohammad Shami (@MdShami11) October 17, 2022
Mohammed Shami bowled a world class 20th over. Just brilliant how accurate he was with his bowling, great signs for India ahead of the group matches.
— Syed Aamir Quadri (@aamir28_) October 17, 2022
2,2,W,W,W,W by Shami in the 20th over while defending 11 runs.#INDvsAUS #Shami pic.twitter.com/IoZcOuwOQ2
- पहली गेंद पर शमी ने दो रन दिए।
- दूसरी गेंद पर फिर दो रन बने।
- तीसरी गेंद पर कमिंस ने शॉट खेला। इस पर बाउंड्री पर कोहली ने एक हाथ से शानदार कैच लपका।
- चौथी गेंद पर एश्टन एगर रन आउट हुए।
- पांचवीं गेंद पर शमी ने जोश इंगलिस ने को यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड किया।
- इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर शमी ने केन रिचर्डसन को क्लीन बोल्ड किया।
वहीं, भुवनेश्वर कुमार ने तीन ओवर में 20 रन देकर दो विकेट लिए। अर्शदीप सिंह ने तीन ओवर में 34 रन लुटाए और उन्हें एक विकेट मिला। हर्षल पटेल ने तीन ओवर में 30 रन दिए और एक विकेट झटका। चहल ने तीन ओवर में 28 रन देकर एक विकेट लिया।