IND vs AUS Video: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू करने के बाद भावुक हुए केएस भरत, मैदान पर मां को लगाया गले
ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति में टीम इंडिया ने दो नए खिलाड़ियों को मौका दिया। वनडे और टी20 क्रिकेट में धमाकेदार बल्लेबाजी से स्टार बन चुके सूर्यकुमार यादव ने डेब्यू किया। वहीं, विकेटकीपर केएस भरत को भी पहली टेस्ट खेलने का अवसर मिला।
विस्तार
Debut in international cricket for @KonaBharat 👍 👍
— BCCI (@BCCI) February 9, 2023
A special moment for him as he receives his Test cap from @cheteshwar1 👌 👌#TeamIndia | #INDvAUS | @mastercardindia pic.twitter.com/dRxQy8IRvZ
भरत के पास जब टीम इंडिया की जर्सी पहुंची तो वह काफी खुश हुए। उन्होंने कहा, ''यह काफी खुशी की बात है। मैंने जहां से शुरू किया था वह सबकुछ याद आ गया। जब मैंने प्रथम श्रेणी में खेलना शुरू किया था तो मैंने बिल्कुल भी नहीं सोचा था कि मैं टेस्ट खेल पाऊंगा। मेरे कोच जे कृष्णा राव को मेरे ऊपर काफी भरोसा था। उन्हें लगता था कि मेरे अंदर काफी क्षमता है। मैंने 2018 में इंडिया ए के लिए डेब्यू किया था। उस समय राहुल द्रविड़ सर कोच थे। मैंने इंग्लैंड में इंडिया ए के लिए खेला था। उस समय राहुल सर हमारे साथ थे।''
भरत ने आगे कहा, ''राहुल सर से इंग्लैंड में मेरी बात हुई थी। मैंने उनसे पूछा था कि अपने खेल को मैं कैसे अगले स्तर तक लेकर जाऊं तो उन्होंने कहा कि आप जैसे हैं वैसे ही रहें। उन्होंने एक बार मुझे कहा था कि यह आपके लिए एक मौका है। आप खुद को चैलेंज करिए। आपको किसी दूसरे को साबित करना नहीं है।''
As @KonaBharat gets set for the biggest day in his life, the Test debutant recalls his long journey to the top 👍 👍 - By @RajalArora
— BCCI (@BCCI) February 9, 2023
FULL INTERVIEW 🎥 🔽 #TeamIndia | #INDvAUS https://t.co/BLCpG0eOns pic.twitter.com/mih3f2AdIk
भरत के प्रथम श्रेणी करियर की बात करें तो उन्होंने 86 मैचों में 37.95 की औसत से 4707 रन बनाए हैं। इस दौरान 308 रन उनका उच्चतम स्कोर रहा है। भरत ने नौ शतक और 27 अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने प्रथम श्रेणी में 296 कैच लिए और 35 स्टंप किए। 64 लिस्ट ए मैचों में भरत ने छह शतक और छह अर्धशतक की मदद से 1950 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 33.62 रहा है। 67 टी20 मुकाबले में उनके नाम 1116 रन हैं। उन्होंने पांच अर्धशतक जड़े हैं। इस दौरान उनका औसत 19.57 और स्ट्राइक रेट 109.19 का रहा है।