{"_id":"63e79c22fdec2eb57e032985","slug":"ind-vs-aus-venkatesh-prasad-accused-team-india-of-bias-regarding-kl-rahul-said-vice-captain-should-be-changed-2023-02-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: केएल राहुल को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने टीम इंडिया पर लगाए पक्षपात के आरोप, बोले- बदला जाए उपकप्तान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: केएल राहुल को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने टीम इंडिया पर लगाए पक्षपात के आरोप, बोले- बदला जाए उपकप्तान
Sat, 11 Feb 2023 07:16 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 11 Feb 2023 07:16 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल का बल्ला नहीं चला। वह पहली पारी में 20 रन बनाकर ही आउट हो गए। जबरदस्त फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल के ऊपर उन्हें तरजीह दी गई थी। फेल होने के बाद उनकी आलोचना हो रही है।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार जीत हासिल की। उसने नागपुर में पारी और 132 रन से मैच को अपने नाम किया। इस मैच में टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल का बल्ला नहीं चला। वह पहली पारी में 20 रन बनाकर ही आउट हो गए। जबरदस्त फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल के ऊपर उन्हें तरजीह दी गई थी। फेल होने के बाद उनकी आलोचना हो रही है। यहां तक कि टीम इंडिया पर पक्षपात के आरोप भी लग रहे हैं।
विज्ञापन
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने भारतीय टीम के चयन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने राहुल को लेकर पक्षपात के आरोप लगाए हैं। यहां तक कि उन्होंने राहुल को उपकप्तान पद से हटाने की मांग भी कही है। वेंकटेश प्रसाद ने लिखा, ''केएल राहुल की प्रतिभा और क्षमता के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है, लेकिन दुख की बात है कि उनका प्रदर्शन काफी नीचे रहा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 8 साल से ज्यादा समय में 46 टेस्ट के बाद 34 का टेस्ट औसत सामान्य है। ऐसे बहुत खिलाड़ी के बारे में आप नहीं सोच सकते, जिन्हें खासतौर पर इतने ज्यादा मौके दिए गए हो।''
विज्ञापन
विज्ञापन
वेंकटेश ने शुभमन और सरफराज का लिया नाम
वेंकटेश का मानना है कि राहुल का स्थान लेने के लिए कई खिलाड़ी हैं। उन्होंने शुभमन गिल, सफराज खान, मयंक अग्रवाल और हनुमा विहारी का नाम लिया। वेंकटेश ने आगे लिखा, ''इस टीम में जगह लेने के लिए कई खिलाड़ी फॉर्म में हैं और इंतजार कर रहे हैं। शुभमन गिल बेहतरीन फॉर्म में हैं। सरफराज खान प्रथम श्रेणी क्रिकेट में लगातार रन बना रहे हैं। इनके अलावा कई खिलाड़ी हैं जो राहुल से पहले मौके के हकदार हैं। कुछ भाग्यशाली होते हैं कि उन्हें सफल होने तक इतने मौके दिए जाते हैं जबकि कुछ के ऐसा नहीं होता।''

I have a lot of regard for KL Rahul’s talent and ability, but sadly his performances have been well below par. A test average of 34 after 46 tests and more than 8 years in international cricket is ordinary. Can’t think of many who have been given so many chances. Especially..cont
— Venkatesh Prasad (@venkateshprasad) February 11, 2023
'अश्विन को होना चाहिए उपकप्तान'
वेंकटेश ने आगे राहुल की उपकप्तानी पर सवाल उठाए। उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा, ''और मामले को बदतर बनाने के लिए राहुल नामित उप-कप्तान हैं। अश्विन के पास शानदार क्रिकेटिंग दिमाग है। उन्हें टेस्ट में उपकप्तान होना चाहिए, अगर पुजारा या जडेजा नहीं होते हैं तो। मयंक अग्रवाल का टेस्ट में राहुल की तुलना में कहीं बेहतर प्रभाव था और विहारी का भी।''

पक्षपात के आधार पर हुआ राहुल का चयन: वेंकटेश
वेंकटेश ने आगे लिखा कि राहुल का चयन प्रदर्शन के आधार पर नहीं बल्कि पक्षपात के आधार पर हुआ है। इस तरह के पक्षपात को देखने के बावजूद कई पूर्व क्रिकेटर मुखर नहीं होने के कारणों में से एक हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट दिल्ली में 17 फरवरी से होगा। अब अगर राहुल को अगले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौका दिया जाता है तो शायद वह उन्हें मिलने वाला आखिरी मौका हो।