फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS Travis Head will not play in ODI series against India also out of the initial matches of World Cup

IND vs AUS: ट्रेविस हेड भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे, विश्व कप के शुरुआती मैचों से भी हुए बाहर

Mon, 18 Sep 2023 10:35 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 18 Sep 2023 10:35 PM IST
सार

ट्रेविस हेड के नहीं होने से से फॉर्म में चल रहे मार्नस लाबुशेन के लिए रास्ते खुल गए हैं। हेड को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे वनडे के दौरान तेज गेंदबाज गेराल्ड कोत्जी की गेंद बाएं दस्ताने पर लगी थी। 

विज्ञापन
IND vs AUS Travis Head will not play in ODI series against India also out of the initial matches of World Cup
ट्रेविस हेड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बाएं हाथ में फ्रैक्चर के कारण ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे। इसके अलावा वह विश्व कप के पहले चरण में नहीं खेल सकेंगे और टूर्नामेंट के बाकी हिस्से में भी उनका खेलना संदिग्ध है। उनके नहीं होने से से फॉर्म में चल रहे मार्नस लाबुशेन के लिए रास्ते खुल गए हैं। हेड को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे वनडे के दौरान तेज गेंदबाज गेराल्ड कोत्जी की गेंद बाएं दस्ताने पर लगी थी। 
विज्ञापन


मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने बताया कि हेड भारत के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज नहीं खेल सकेंगे। उन्हें ऑपरेशन की जरूरत नहीं है, लेकिन विश्व कप टीम में उन्हें शामिल करने के जोखिम पर आस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं को विचार करना होगा। मैकडोनाल्ड ने कहा, ''अच्छी बात यह है कि उन्हें सर्जरी की जरूरत नहीं है। वह कुछ समय के लिये बाहर रहेगा और पहले चरण में नहीं खेल सकेंगे। हमें अंतिम 15 पर फैसला लेना है, लेकिन मैं समय सीमा नहीं बता सकता।''
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापस आ चुके हैं सीनियर खिलाड़ी
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में सीनियर खिलाड़ियों की वापसी हुई है। नियमति कप्तान पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल को चुना गया है। कमिंस, स्मिथ, स्टार्क और मैक्सवेल चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल पाए थे। 18 सदस्यीय टीम में चोटिल ट्रेविस हेड को नहीं शामिल किया गया है। ट्रेविस हेड की जगह लेने वाले मार्नश लाबुशेन को टीम में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम
पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिश, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जम्पा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed