फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS Test Series Third test shifted from HPCA stadium to Indore Holkar Stadium

IND vs AUS: धर्मशाला की बजाय इंदौर में होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट, बीसीसीआई ने बताई वजह

Mon, 13 Feb 2023 10:09 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 13 Feb 2023 10:09 AM IST
सार

बीसीसीआई ने बताया है कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले यह मैच धर्मशाला में होना था। हालांकि, इस मैच के किसी अन्य मैदान में होने के कयास पहले ही लगाए जा रहे थे और अब इसकी पुष्टि हो गई है।

विज्ञापन
IND vs AUS Test Series Third test shifted from HPCA stadium to Indore Holkar Stadium
इंदौर का होल्कर स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले यह मैच हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के धर्मशाला स्टेडियम में होना था, लेकिन अब इसे इंदौर में आयोजित कराया जाएगा। बीसीसीआई ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी है। यह मैच एक मार्च से पांच मार्च के बीच खेला जाएगा। बीसीसीआई ने बताया है कि हिमाचल प्रदेश में खराब मौसम के कारण मैदान में घास सही तरीके से नहीं आई है और इसे पूरी तरह से आने में समय लगेगा। इस वजह से यह मैच अब इंदौर में खेला जाएगा।
विज्ञापन


 

बॉर्डर गावस्कर सीरीज का बकाया शेड्यूल

तारीख

मैच

मैदान

17 – 21 फरवरी

दूसरा टेस्ट

दिल्ली

1-5 मार्च

तीसरा टेस्ट

इंदौर

9-13 मार्च

चौथा टेस्ट

अहमदाबाद

एक साल पहले धर्मशाला में हुआ था आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच
धर्मशाला के मैदान पर भारतीय टीम आखिरी बार पिछले साल फरवरी के महीने में खेली थी। श्रीलंका के खिलाफ दो टी20 मैच इसी मैदान पर खेले गए थे। इसके बाद हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने मैदान में नया ड्रेनेज सिस्टम लगाने का फैसला किया। इस वजह से पूरे मैदान में खुदाई की गई। अब यह काम पूरा हो चुका है, लेकिन मैदान में घास सही तरीके से नहीं आई है। कई जगहों पर घास आना बाकी है। इस मैदान की जमीन में बालू की मात्रा ज्यादा है। ऐसे में टेस्ट मैच की मेजबानी के लिए घनी घास की जरूरत होती है। क्योंकि टेस्ट मैच पांच दिन तक चलता है और घास कम होने पर फील्डिंग के दौरान खिलाड़ी चोटिल हो सकते हैं। इसी वजह से यह मैच इंदौर में कराने का फैसला किया गया है। 

धर्मशाला में मैदान पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया है, लेकिन यहां का मौसम खराब है। ठंड और बर्फबारी के चलते यहां घास नहीं आ पा रही है। इस वजह से टेस्ट मैच की मेजबानी यहां से छिन गई है।

क्यों बदला गया ड्रेनेज सिस्टम?
धर्मशाला में अक्सर बारिश होती रहती है। यहां के मौसम का सटीक अनुमान लगाना मुश्किल होता है। कई मैचों में बारिश के कारण खेल का नुकसान हुआ था और ड्रेनेज सिस्टम सही न होने के कारण बारिश रुकने पर भी मैच शुरू होने में देरी होती थी। इसी वजह से ड्रेनेज सिस्टम को बदला गया है। अब बारिश रुकने के कुछ समय बाद ही मैच शुरू हो सकेगा। ऐसे में धर्मशाला को बड़े मैचों की मेजबानी भी मिलेगी, क्योंकि यह दुनिया के सबसे खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed