फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS TEST Series David Warner Out Of Remaining Two Tests Of Border Gavaskar Trophy

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को दो दिन में लगा दूसरा झटका, हेजलवुड के बाद यह दिग्गज बल्लेबाज टेस्ट सीरीज से बाहर

Tue, 21 Feb 2023 11:56 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 21 Feb 2023 11:56 AM IST
सार

टेस्ट सीरीज से पहले ही ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी चोटिल हुए थे। उसके बाद टीम को शुरुआती दो टेस्ट मैचों में हार मिली। फिर तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पूरी सीरीज से बाहर हो गए।

विज्ञापन
IND vs AUS TEST Series David Warner Out Of Remaining Two Tests Of Border Gavaskar Trophy
डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के लिए कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा है। टेस्ट सीरीज से पहले ही उसके कई खिलाड़ी चोटिल हुए थे। उसके बाद टीम को शुरुआती दो टेस्ट मैचों में हार मिली। फिर तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पूरी सीरीज से बाहर हो गए। उनके बाद अब दिग्गज ओपनर डेविड वॉर्नर भी बाकी बचे दोनों टेस्ट मैचों में नहीं खेलेंगे।
विज्ञापन


वॉर्नर के दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट के दौरान कोहनी में चोट लगी थी। उसके बाद वह मैच की दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए नहीं उतर पाए थे। मैट रेनशॉ दूसरे टेस्ट में वॉर्नर के कन्कशन रिप्लेसमेंट बने थे। पहली पारी में वॉर्नर और दूसरी पारी में रेनशॉ ने बल्लेबाजी की थी। वॉर्नर शुरुआती दो टेस्ट में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। उन्होंने तीन पारियों में सिर्फ 26 रन ही बनाए। वह टेस्ट के बाद होने वाली वनडे सीरीज से वापसी कर सकते हैं।
विज्ञापन

IND vs AUS TEST Series David Warner Out Of Remaining Two Tests Of Border Gavaskar Trophy
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने क्या कहा?
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान में कहा, "डेविड वार्नर भारत के टेस्ट दौरे से बाहर हो गए हैं और स्वदेश लौट आएंगे। वार्नर को दिल्ली में दूसरे टेस्ट में कोहनी पर चोट लगी थी और हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया था। जांच के बाद उनके रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया शुरू होगी। अभी यह अनुमान लगाया गया है कि वह तीन वनडे मैचों के लिए भारत लौटेंगे।''

IND vs AUS TEST Series David Warner Out Of Remaining Two Tests Of Border Gavaskar Trophy
मिचेल स्टार्क
स्टार्क और ग्रीन का खेलना भी मुश्किल
ऑस्ट्रेलिया के लिए यह एक बड़ा झटका है। जोश हेजलवुड और डेविड वॉर्नर के बाहर होने के पर टीम पर दबाव पड़ेगा। तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं। दोनों का अगले टेस्ट में खेलना मुश्किल है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट इंदौर के होल्कर स्टेडियम में एक मार्च से खेला जाएगा। इसके बाद नौ मार्च से चौथा टेस्ट अहमदाबाद में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed