फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS Test Series: Allan Border says India Series Will Be Acid Test For Pat Cummins and Australia

IND vs AUS: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का बड़ा बयान, कमिंस को लेकर कही यह बात

Sun, 15 Jan 2023 02:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 15 Jan 2023 02:16 PM IST
सार

कमिंस ने एशेज सीरीज को 4-0 से जीतकर अपनी कप्तानी की शुरुआत की। फिर पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी जीत हासिल की। ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल श्रीलंका जाकर उसके खिलाफ 1-1 से टेस्ट सीरीज ड्रॉ खेला था।

विज्ञापन
IND vs AUS Test Series: Allan Border says India Series Will Be Acid Test For Pat Cummins and Australia
पैट कमिंस और एलेन बॉर्डर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलियाई महान एलन बॉर्डर पैट कमिंस की कप्तानी से काफी प्रभावित हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ आगामी चार टेस्ट मैचों की सीरीज उनकी असली परीक्षा होगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नौ फरवरी से चार टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत होगी। कमिंस की अगुआई में कंगारुओं की निगाहें भारत में 19 साल में पहली सीरीज जीतने पर टिकी हैं। बॉर्डर ने कहा कि यह कमिंस की टीम के लिए कड़ी परीक्षा होगी। एशेज 2021 से पहले टिम पेन के अचानक इस्तीफे के बाद बतौर कप्तान कमिंस सुनहरे दौर से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

कमिंस ने एशेज सीरीज को 4-0 से जीतकर अपनी कप्तानी की शुरुआत की। फिर पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी जीत हासिल की। ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल श्रीलंका जाकर उसके खिलाफ 1-1 से टेस्ट सीरीज ड्रॉ खेला था। इन प्रदर्शनों की बदौलत ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की प्रबल दावेदार है। भारत के खिलाफ सीरीज इस डब्ल्यूटीसी कैलेंडर की आखिरी टेस्ट सीरीज होगी। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड के खिलाफ उसके घर में एशेज सीरीज खेलेगी। 2001 के बाद पहली बार कंगारू टीम इंग्लैंड की धरती पर एशेज जीतने की उम्मीद लगाए बैठी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

67 वर्षीय बॉर्डर ने कहा- अगले 12 महीने ऑस्ट्रेलिया के लिए और विशेष रूप से पैट कमिंस की कप्तानी के लिए असली परीक्षा है, क्योंकि भारत ही ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी परीक्षा है। हम भारत में बहुत बार नहीं जीते हैं। यह खेलने के लिए एक कठिन जगह है और जीतने के लिए एक कठिन जगह है और इंग्लैंड में भी वही हाल है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने कहा कि शुरुआत में वह कमिंस के टेस्ट टीम का नेतृत्व करने को लेकर आशंकित थे, लेकिन उन्होंने सुनिश्चित किया कि इससे उनकी गेंदबाजी प्रभावित नहीं हो।
विज्ञापन

बॉर्डर ने कहा- मैं एक तेज गेंदबाज को बतौर कप्तान देखने के लिए उतना उत्सुक नहीं था। यह व्यक्तिगत तौर पर उनके लिए नहीं है, लेकिन यह था कि वह हमारे नंबर वन बॉलर हैं। हालांकि, कमिंस ने कई लोगों को गलत साबित किया और उन्होंने सही ढंग से कप्तानी संभाली है। हो सकता है कि टीम के मेकअप ने मदद की हो, जहां उनके पास कुछ वरिष्ठ खिलाड़ी हैं जो चीजों को संभाल सकते हैं और जब वह गेंदबाजी कर रहे होते हैं तो वे कुछ हद तक नियंत्रण कर सकते हैं।

बॉर्डर ने कहा- मैं उन्हें सलाम करता हूं। उन्होंने बहुत अच्छा किया है। यह टीम एक अच्छी टीम दिख रही है। हम बहुत अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं और कप्तान के रूप में ज्यादा से ज्याद यही कर सकता है। भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया चार टेस्ट नागपुर (9-13 फरवरी), नई दिल्ली (17-21 फरवरी), धर्मशाला (1-5 मार्च) और अहमदाबाद (9-13 मार्च) में खेलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed