फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS Test: Josh Hazlewood Out Of India Series, doubt on David Warner, Ashton Agar and Matt Renshaw

IND vs AUS: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ यह ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज, तीन और खिलाड़ियों के खेलने पर संशय

Mon, 20 Feb 2023 04:39 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 20 Feb 2023 04:39 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में इस बात की भी चर्चा है कि तीन और खिलाड़ी चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो सकते हैं। इनमें डेविड वॉर्नर, एश्टन एगर और मैट रेनशॉ शामिल हैं।

विज्ञापन
IND vs AUS Test: Josh Hazlewood Out Of India Series, doubt on David Warner, Ashton Agar and Matt Renshaw
जोश हेजलवुड और डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का अगला मुकाबला इंदौर में खेला जाएगा। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं। वह पैर में चोट से जूझ रहे हैं और उससे उबरने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। उन्हें यह चोट सिडनी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट के दौरान लगी थी। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में इस बात की भी चर्चा है कि तीन और खिलाड़ी चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो सकते हैं। इनमें डेविड वॉर्नर, एश्टन एगर और मैट रेनशॉ शामिल हैं।
विज्ञापन

हेजलवुड का बाहर होना कंगारू टीम के लिए चिंता का विषय है क्योंकि वह टेस्ट के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहले दो टेस्ट में उनकी कमी खली। वहीं, बाकी तीन खिलाड़ियों में से वॉर्नर टीम का नियमित हिस्सा हैं। मैट रेनशॉ दूसरे टेस्ट में वॉर्नर के कन्कशन रिप्लेसमेंट बने थे। पहली पारी में वॉर्नर और दूसरी पारी में रेनशॉ ने बल्लेबाजी की थी। चार-चार खिलाड़ियों के बाहर होने पर ऑस्ट्रेलियाई टीम मुश्किल में पड़ सकती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs AUS Test: Josh Hazlewood Out Of India Series, doubt on David Warner, Ashton Agar and Matt Renshaw
एश्टन एगर और मैट रेनशॉ - फोटो : सोशल मीडिया
कप्तान पैट कमिंस भी पारिवारिक कारणों से ऑस्ट्रेलिया लौटे रहे हैं, लेकिन एक मार्च से इंदौर में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए समय पर लौट आएंगे। वॉर्नर को दूसरे टेस्ट में बल्लेबाजी के दौरान सिराज की बाउंसर सिर में लगी थी और हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। हालांकि, वह आगे के टेस्ट के लिए टीम के साथ बने रहेंगे। टीम के एक प्रवक्ता ने बताया कि चयनकर्ताओं और मेडिकल टीम के साथ बातचीत के बाद बुधवार को टीम में किसी भी बदलाव की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, एश्टन एगर और मैट रेनशॉ जैसे खिलाड़ी भी स्वदेश लौट सकते हैं। स्पिनर टॉड मर्फी भी कथित तौर पर चोट से जूझ रहे हैं, जिसके कारण दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में उनसे ज्यादा गेंदबाजी नहीं कराई गई। इसके अलावा कैमरन ग्रीन और मिचेल स्टार्क जो कि अनफिट होने की वजह से भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट में नहीं खेले थे, उन्हें एक मार्च से शुरू होने वाले इंदौर टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।

India v Australia: first Test, day two – as it happened | Australia cricket  team | The Guardian

ऑस्ट्रेलिया सीरीज में पहले ही भारत से 2-0 से पीछे है। एक टेस्ट और हारने के साथ टीम सीरीज भी गंवा देगी। साथ ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए भी उन्हें जूझना होगा। वहीं, दूसरी ओर टीम इंडिया एक और टेस्ट जीतने के साथ फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी। ऐसा हुआ तो यह दूसरी बार होगा जब भारतीय टीम फाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पहले संस्करण में भी टीम इंडिया फाइनल में पहुंची थी, तब न्यूजीलैंड ने खिताबी मुकाबले में भारत को हराया था।

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम
पैट कमिंस (कप्तान), एश्टन एगर (संशय), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेजलवुड (बाहर), ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, लांस मॉरिस, टोड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ (संशय), स्टीव स्मिथ (उपकप्तान), मिशेल स्टार्क, मिशेल स्वेपसन, डेविड वॉर्नर (संशय)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed