फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS Test: Big mistake by India in BGT 2024, biggest reason for victory on the last two Australia tours

IND vs AUS: इस बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत से हुई यह बड़ी गलती, पिछले दो दौरे पर यह जीत की सबसे बड़ी वजह थी

Sat, 28 Dec 2024 07:58 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 28 Dec 2024 07:58 AM IST
सार

भारत ने इससे पहले 2020/21 में और 2018/19 में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। तब बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाती थी। इन दोनों दौरे पर भारत ने एक बार भी किसी पारी में ऑस्ट्रेलिया को 400+ रन नहीं बनाने दिया था।

विज्ञापन
IND vs AUS Test: Big mistake by India in BGT 2024, biggest reason for victory on the last two Australia tours
सिराज और बुमराह - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जारी है। पांच मैचों की इस सीरीज का चौथा टेस्ट मेलबर्न में जारी है। बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पकड़ मजबूत है और तीसरे दिन भारत अपनी पहली पारी में जूझ रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी मं 474 रन बनाए थे। इस दौरे पर टीम इंडिया के प्रदर्शन का स्तर उतना अच्छा नहीं रहा है जितना ऑस्ट्रेलिया के पिछले दो दौरे पर रहा था। इस सीरीज में टीम इंडिया से कई गलतियां हुईं। इनमें से एक गलती भारतीय गेंदबाजी लाइनअप का खराब प्रदर्शन भी रहा है। जसप्रीत बुमराह को छोड़कर कोई अन्य गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी नहीं कर सका।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने दो बार 400+ के स्कोर बनाए

IND vs AUS Test: Big mistake by India in BGT 2024, biggest reason for victory on the last two Australia tours
सैम कोंस्टास और ट्रेविस हेड - फोटो : Twitter
भारत ने इससे पहले 2020/21 में और 2018/19 में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। तब बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाती थी। इन दोनों दौरे पर भारत ने एक बार भी किसी पारी में ऑस्ट्रेलिया को 400+ रन नहीं बनाने दिया था। अधिकतम ऑस्ट्रेलियाई टीम 350+ रन तक पहुंच पाई थी। यही वजह थी कि टीम इंडिया ने इन दोनों सीरीज में फतह हासिल की थी और ऑस्ट्रेलिया को उनके घर में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में 2-1 से शिकस्त दी थी। वहीं, इस दौरे पर दो बार ऐसा हुआ है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत के खिलाफ 400+ रन के स्कोर बनाए हैं। गाबा में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे। गाबा टेस्ट ड्रॉ रहा था। वहीं, चौथे टेस्ट में मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए। यह दिखाता है कि भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ने सिर्फ एक बार 400+ का स्कोर बनाया

IND vs AUS Test: Big mistake by India in BGT 2024, biggest reason for victory on the last two Australia tours
पंत, यशस्वी और शुभमन - फोटो : BCCI
यही तुलना अगर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की हो तो भारत ने इस सीरीज में सिर्फ एक बार 400+ का स्कोर बनाया है। पर्थ में भारत ने अपनी दूसरी पारी में छह विकेट गंवाकर 487 रन (पारी घोषित) बनाए थे। यह टेस्ट भारत ने 295 रन से अपने नाम किया था। इसके अलावा भारतीय टीम तीन बार 200 रन के अंदर और एक बार 300 रन के अंदर ऑलआउट हुई है। बुमराह को इस सीरीज में बाकी के गेंदबाजों से मदद नहीं मिली है। बुमराह फिलहाल इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में शीर्ष पर हैं। उन्होंने अब तक 25 विकेट लिए हैं। सिराज ने 13 विकेट और आकाश दीप ने पांच विकेट लिए हैं। इसके बाद चार विकेट के साथ हर्षित राणा और तीन विकेट के साथ वॉशिंगटन सुंदर हैं।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज हावी

IND vs AUS Test: Big mistake by India in BGT 2024, biggest reason for victory on the last two Australia tours
कमिंस - फोटो : Twitter
वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए कमिंस 16 विकेट के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इसके बाद स्टार्क का नंबर आता है। उन्होंने 14 विकेट लिए हैं। बोलैंड ने आठ विकेट लिए हैं। जोश हेजलवुड ने छह विकेट और नाथन लियोन ने चार विकेट लिए हैं। बुमराह को छोड़ दिया जाए तो बाकी के भारतीय गेंदबाज रन भी काफी लुटा रहे हैं। सिराज ने 4.08 की इकोनॉमी से और आकाश ने 3.62 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं। बुमराह की इकोनॉमी 2.83 की रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed