फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS Test: 'After Perth, Australian bowlers can change their plans', Boland told the strategy

IND vs AUS Test: 'पर्थ के बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज अपनी योजनाओं में बदलाव कर सकते हैं', बोलैंड ने बताई रणनीति

Sat, 30 Nov 2024 05:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 30 Nov 2024 05:20 PM IST
सार

हेजलवुड को मांसपेशियों में खिंचाव के कारण बाहर कर दिया गया है और 2021 में अपने टेस्ट पदार्पण के बाद से 10 टेस्ट खेलने वाले 35 वर्षीय बोलैंड भारतीय बल्लेबाजी लाइन-अप के खिलाफ मुश्किल लेंथ पर गेंदबाजी करने के लिए दावेदार हैं।

विज्ञापन
IND vs AUS Test: 'After Perth, Australian bowlers can change their plans', Boland told the strategy
हेजलवडु, एबॉट और डोगेट - फोटो : Twitter

विस्तार

चोटिल जोश हेजलवुड की जगह अंतिम एकादश में शामिल होने के लिए तैयार स्कॉट बोलैंड ने खुलासा किया कि पर्थ में हार के बाद एडिलेड में होने वाले दिन रात्रि टेस्ट के लिए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी योजनाओं में कुछ बदलाव होंगे।
विज्ञापन


हेजलवुड को मांसपेशियों में खिंचाव के कारण बाहर कर दिया गया है और 2021 में अपने टेस्ट पदार्पण के बाद से 10 टेस्ट खेलने वाले 35 वर्षीय बोलैंड भारतीय बल्लेबाजी लाइन-अप के खिलाफ मुश्किल लेंथ पर गेंदबाजी करने के लिए दावेदार हैं। भारत और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एकादश के बीच पहले दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन


इसके बाद बोलैंड ने पत्रकारों से कहा, 'हमने बतौर टीम सभी भारतीय बल्लेबाजों के लिए अपनी योजनाओं के बारे में बात की है। मैं आपको वे बातें नहीं बताऊंगा लेकिन हमारे पास काफी अच्छी योजनायें है। पर्थ में खिलाड़ियों को फिर से देखने के बाद इसमें थोड़ा बदलाव कर सकते हैं।' जायसवाल (161) और राहुल (77) ने पहले विकेट के लिए ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर रिकॉर्ड 201 रन की साझेदारी की जिसके बाद विराट कोहली ने अपना 30वां टेस्ट शतक बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोलैंड ने कहा, 'निश्चित रूप से यशस्वी जायसवाल ने अच्छी बल्लेबाजी की। केएल राहुल ने भी दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाजी की। हम अगले हफ्ते इस बारे में शायद बातचीत करेंगे और हमारी योजना में थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है। लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि हमने पहले मैच में जो किया था, वो अच्छा था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed