फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS T20I Bhuvneshwar Kumar wife Nupur Nagar slams trolls in Instagram post

IND vs AUS: खराब फॉर्म में चल रहे भुवनेश्वर के ट्रोल होने पर भड़कीं उनकी पत्नी, कहा- आजकल लोग नकारा हो गए

Thu, 22 Sep 2022 05:37 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 22 Sep 2022 05:37 PM IST
सार

भुवनेश्वर डेथ ओवरों में महंगे साबित हो रहे हैं। इस कारण टीम को कई मैचों में हार का सामना करना भी पड़ा। भुवनेश्वर अपनी खराब गेंदबाजी के कारण आलोचकों के निशाने पर हैं।

विज्ञापन
IND vs AUS T20I Bhuvneshwar Kumar wife Nupur Nagar slams trolls in Instagram post
पत्नी नूपुर नागर के साथ भुवनेश्वर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का फॉर्म इन दिनों खराब चल रहा है। वह अपनी काबिलियत के हिसाब से गेंदबाजी कर पा रहे हैं। भुवनेश्वर डेथ ओवरों में महंगे साबित हो रहे हैं। इस कारण टीम को कई मैचों में हार का सामना करना भी पड़ा। भुवनेश्वर अपनी खराब गेंदबाजी के कारण आलोचकों के निशाने पर हैं। लोग सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं। इसी बीच, भुवनेश्वर के बचाव में उनकी पत्नी नूपुर नागर उतरी हैं।
विज्ञापन


नूपुर ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ''लोग आजकल एकदम नाकारा हो गए हैं। उनके पास कोई काम ही नहीं है। नफरत फैलाने के लिए उनके पास काफी वक्त है। मेरी सभी को सलाह है कि आपकी बातों से किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता। आपके होने से भी फर्क नहीं पड़ता, इसलिए आप यह समय अपने आप को बेहतर बनाने के लिए लगाएं। हालांकि, इसकी गुंजाइश बेहद ही कम है।''
विज्ञापन


Credit: Nupur Nagar Instagram

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: नागपुर में पहली बार ऑस्ट्रेलिया से टी20 खेलेगा भारत, छह साल से इस मैदान पर नहीं हारी टीम इंडिया
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन मैचों में भुवनेश्वर बने विलेन
एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ सुपर चार के मुकाबले में भुवनेश्वर ने 19वां ओवर किया था और 19 रन लुटाए थे। इसी वजह से टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। आखिरी ओवर में अर्शदीप ने अच्छी गेंदबाजी की थी, लेकिन सात रन बचाना उनके लिए बहुत मुश्किल था। अगले मैच में भारत का सामना श्रीलंका से था और इस मुकाबले में भी भुवनेश्वर ने 19वें ओवर में 14 रन दे दिए थे। एक बार फिर टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था।

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: दूसरे टी20 के लिए नागपुर पहुंची टीम इंडिया, ऋषभ-सूर्यकुमार के इस अंदाज ने जीता दिल, देखें वीडियो

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में भुवनेश्वर ने शानदार प्रदर्शन किया था और पांच विकेट लिए थे, लेकिन इस मैच में उन्होंने अपने सभी ओवर शुरुआत में ही कर लिए थे। पुरानी गेंद से उन्होंने इस मैच में कोई ओवर नहीं किया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 में उन्होंने पुरानी गेंद से दो ओवर किए और कुल 31 रन लुटा दिए। उन्होंने 17वें ओवर में 15 और 19वें ओवर में 16 रन दिए। इसी वजह से भारत को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed