फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS T20: Virat Kohli brilliant record against Australia in T20; scores at strike rate of 146

IND vs AUS T20: विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 में खेलना पसंद, 146 के स्ट्राइक रेट से बनाते हैं रन

Mon, 19 Sep 2022 06:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 19 Sep 2022 06:38 PM IST
सार

कोहली को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 खेलना पसंद है। बाकी विपक्षी टीमों की तुलना में विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वह दोनों देशों के बीच टी-20 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।

विज्ञापन
IND vs AUS T20: Virat Kohli brilliant record against Australia in T20; scores at strike rate of 146
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज की शुरुआत 20 सितंबर से होने जा रही है। दोनों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमें मोहाली पहुंच भी चुकी हैं। इस मैच में सभी की निगाहें विराट कोहली के प्रदर्शन पर होंगी, जो कि पिछले टी-20 में शतक लगाकर यह मैच खेलने उतरेंगे। कोहली ने एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर फोर के मैच में नाबाद 122 रन की पारी खेली थी। अब वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी बड़ा स्कोर करना चाहेंगे।
विज्ञापन



 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खूब रन बनाते हैं कोहली

कोहली को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 खेलना पसंद है। बाकी विपक्षी टीमों की तुलना में विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वह दोनों के बीच टी-20 मैचों में दोनों टीमों को मिलाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 टी-20 मैचों में 59.83 की औसत और 146.23 के स्ट्राइक रेट से 718 रन बनाए हैं। इनमें सात अर्धशतक शामिल है। नाबाद 90 रन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।

टी-20 में विराट कोहली का सभी टीमों के खिलाफ प्रदर्शन
विपक्षी टीम पारी रन स्ट्राइक रेट
ऑस्ट्रेलिया 18 718 146.23
इंग्लैंड 19 589 136.65
वेस्टइंडीज 13 570 150.79
पाकिस्तान 9 406 119.06
श्रीलंका 7 339 138.36
न्यूजीलैंड 10 311 138.83
दक्षिण अफ्रीका 9 254 134.39
अफगानिस्तान 2 172 172
बांग्लादेश 4 129 113.15
विज्ञापन
विज्ञापन

इन टीमों के खिलाफ भी विराट का बेहतरीन रिकॉर्ड

IND vs AUS T20: Virat Kohli brilliant record against Australia in T20; scores at strike rate of 146
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद विराट ने टी-20 में दूसरे सबसे ज्यादा रन इंग्लैंड के खिलाफ बनाए हैं। इंग्लिश टीम के खिलाफ उन्होंने 19 मैचों में 39.27 की औसत और 136.66 के स्ट्राइक रेट से 589 रन बनाए हैं। इनमें चार अर्धशतक शामिल हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ कोहली ने 14 टी-20 में 57 की औसत और 150.79 के स्ट्राइक रेट से 570 रन बनाए हैं। इनमें छह अर्धशतक शामिल है। पाकिस्तान के खिलाफ कोहली ने नौ टी-20 में 67.67 की औसत और 119.06 के स्ट्राइक रेट से 406 रन बनाए हैं। इनमें चार अर्धशतक शामिल है।
विज्ञापन

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी-20 में सबसे ज्यादा रन

कोहली भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। कोहली के 19 मैचों की 18 पारियों में 718 रन हैं। उनका औसत 59.83 और स्ट्राइक रेट 146.23 है। विराट ने कंगारूओं के खिलाफ सात अर्धशतक लगाए हैं। वह एक बार शून्य पर आउट हुए हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच हैं। फिंच के नाम 15 मैचों की 15 पारियों में 440 रन हैं। उनका औसत 29.33 और स्ट्राइक रेट 136.22 है।

भारत vs ऑस्ट्रेलिया टी-20 में सबसे ज्यादा रन
बैटर रन औसत स्ट्राइक रेट
विराट कोहली 718 59.83 146.23
एरॉन फिंच 440 29.33 136.22
ग्लेन मैक्सवेल 431 33.15 146.59
शिखर धवन 347 28.91 139.35
रोहित शर्मा 318 22.71 133.61
महेंद्र सिंह धोनी 313 39.12 112.18

टॉप-6 में चार भारतीय शामिल

IND vs AUS T20: Virat Kohli brilliant record against Australia in T20; scores at strike rate of 146
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
तीसरे नंबर पर ग्लेन मैक्सवेल हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ 15 टी-20 पारियों में 29.33 की औसत और 146.59 के स्ट्राइक रेट से 431 रन बनाए हैं। इसके बाद अगले तीन स्थानों पर भारतीय बल्लेबाज हैं। शिखर धवन 347 रन के साथ चौथे, रोहित शर्मा 318 रन के साथ पांचवें और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 313 रन के साथ छठे स्थान पर हैं। मोहाली में एक बार फिर विराट से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। इस मैदान में भारत का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। अब तक यहां खेले गए तीन अंतरराष्ट्रीय टी-20 में टीम इंडिया ने जीत हासिल की है।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज कब से

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मंगलवार को पहले टी-20 के बाद दूसरा टी-20 23 सितंबर को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम और तीसरा टी-20 हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपने पहले मैच में पाकिस्तान से 23 अक्तूबर को भिड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed