फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs aus: sunil gavaskar talks on travis head knock says indian team never put him under pressure

IND vs AUS: ट्रेविस हेड की शतकीय पारी के बाद आया गावस्कर का बयान, कहा- उन पर कभी दबाव नहीं बना पाती भारतीय टीम

Sat, 07 Dec 2024 05:02 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 07 Dec 2024 05:02 PM IST
सार

गावस्कर ने कहा, हम हमेशा से इस विषय में बात करते हैं कि हेड को छोटी गेंद से परखने की जरूरत है। लेकिन भारतीय टीम कभी ऐसा नहीं करती है। वे कभी-कभी ऐसा करने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन
ind vs aus: sunil gavaskar talks on travis head knock says indian team never put him under pressure
सुनील गावस्कर - फोटो : PTI

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा मुकाबला एडिलेड में खेला जा रहा है। दूसरे दिन ट्रेविस हेड ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में भारतीय गेंदबाजों को निशाना बनाया और शतकीय पारी खेली। उन्होंने 141 गेंदों का सामना किया और 140 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 17 चौके और चार छक्के निकले। उनके इस प्रदर्शन पर बात करते हुए पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भारतीय गेंदबाजों को लताड़ लगाई। उन्होंने कहा कि भारत ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज पर दबाव बनाने में नाकाम रहा है।
विज्ञापन

गावस्कर ने लगाई भारतीयों को लताड़
ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए गावस्कर ने कहा कि भारतीय गेंदबाज बाउंसर नहीं कर पा रहे थे। यह हैरान करने वाला था। उन्होंने कहा, हेड हमेशा अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से भारत पर दबाव बनाने की कोशिश करते हैं और भारतीय गेंदबाज ऑस्ट्रेलियाई स्टार के साथ ऐसा नहीं कर पाए।

उन्होंने आगे कहा, हम हमेशा से इस विषय में बात करते हैं कि हेड को छोटी गेंद से परखने की जरूरत है। लेकिन भारतीय टीम कभी ऐसा नहीं करती है। वे कभी-कभी ऐसा करने की कोशिश करते हैं। यह हैरान करने वाला है। आपने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में इसके बारे में सुना होगा, जब हमने आखिरकार उसे बाउंस करना शुरू किया, तो वह थोड़ी असहज स्थिति में आ गया था।

'बाउंसर से परखने की कोशिश करनी चाहिए'
गावस्कर ने कहा, विश्व कप फाइनल में भी भारतीय गेंदबाजों ने उनका परीक्षण नहीं किया। यहां भी हमने बाउंसर के साथ शायद ही कभी उनको परखने की कोशिश की है। आपको इस तरह की पिचों पर गेंद को ऊपर की ओर डालना चाहिए। लेकिन भारत ने कभी उन पर दबाव बनाने की कोशिश नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सिराज की इस हरकत से नाखुश गावस्कर
ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ पहली पारी में 337 रन बनाए और 157 रन की बढ़त बनाई। इस दौरान ट्रेविस हेड का अहम योगदान रहा। उन्होंने 140 रनों की मजबूत पारी खेली। 82वें ओवर की चौथी गेंद पर सिराज ने उन्हें बोल्ड किया और भारत को राहत की सांस दी। हालांकि सिराज अपना आपा खो बैठे और उन्होंने आक्रामकता दिखाई जिस पर हेड ने भी पवेलियन लौटते समय सिराज से कुछ कहा। अब गावस्कर ने सिराज के इस रवैये पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। 

पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा,  अगर मोहम्मद सिराज ने ट्रेविस हेड को आउट करने के बाद उनके शतक का अभिवादन करते हुए उनको सम्मान दिया होता तो वो इस मैदान पर दर्शकों के हीरो बन जाते लेकिन उन्होंने इसका उलट किया। शतक जमाने वाले लोकल हीरो के खिलाफ ऐसी हरकत करना बिल्कुल सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed