{"_id":"67796e8cf94318435504c5b9","slug":"ind-vs-aus-sunil-gavaskar-speaks-if-jasprit-bumrah-is-not-fit-even-200-will-not-be-enough-2025-01-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: 'बुमराह फिट नहीं हुए तो 200 भी काफी नहीं होगा', तीसरे दिन के खेल से पहले आया गावस्कर का बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: 'बुमराह फिट नहीं हुए तो 200 भी काफी नहीं होगा', तीसरे दिन के खेल से पहले आया गावस्कर का बयान
Sat, 04 Jan 2025 10:53 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 04 Jan 2025 10:53 PM IST
सार
लंच ब्रेक के बाद एक ओवर करने के बाद ही बुमराह को कुछ दिक्कत हुई और लगा कि उन्हें साइड स्ट्रेन की समस्या हुई। बुमराह ने कोहली से बात की और मैदान से बाहर चले गए। इसके बाद आधिकारिक ब्रॉडकास्टर ने दिखाया कि बुमराह टीम के सुरक्षा अधिकारी अंशुमान उपाध्याय और टीम डॉक्टर के साथ स्टेडियम से बाहर चले गए।
विज्ञापन
स्कैन के लिए जाते बुमराह
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने तीसरे दिन के खेल से पहले जसप्रीत बुमराह की महत्वता पर बात की है। उनका मानना है कि अगर तेज गेंदबाज रविवार को गेंदबाजी नहीं कर पाते हैं तो भारत के लिए 200 रन के आसपास का स्कोर भी कम पड़ेगा।
विज्ञापन
तकलीफ के बाद मैदान से बाहर चले गए थे बुमराह
लंच ब्रेक के बाद एक ओवर करने के बाद ही बुमराह को कुछ दिक्कत हुई और लगा कि उन्हें साइड स्ट्रेन की समस्या हुई। बुमराह ने कोहली से बात की और मैदान से बाहर चले गए। इसके बाद आधिकारिक ब्रॉडकास्टर ने दिखाया कि बुमराह टीम के सुरक्षा अधिकारी अंशुमान उपाध्याय और टीम डॉक्टर के साथ स्टेडियम से बाहर चले गए। वह असहज महसूस कर रहे थे। स्कैन के बाद वह मैदान पर लौट आए।

बुमराह के लौटने पर टीम ने ली राहत की सांस
बुमराह भारतीय पारी के दौरान मैदान में वापस आए और ड्रेसिंग रूम में जाकर टीम से जुड़े। बुमराह के वापस लौटने का वीडियो जैसे ही स्क्रीन पर दिखा भारतीय टीम के साथ ही क्रिकेट प्रशंसकों ने राहत की सांस ली। हालांकि, सिडनी टेस्ट में तीसरे दिन वह गेंदबाजी कर पाएंगे या नहीं इस पर अब तक कोई अपडेट नहीं मिला है। भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने बताया कि उनकी कमर में तकलीफ है।

'बुमराह का फिट होना जरूरी'
गावस्कर ने स्टार स्पोटर्स से कहा, भारत अगर 40 रन और बनाता है और 185 का स्कोर रहता है तो जीत का मौका है लेकिन सब कुछ बुमराह की फिटनेस पर निर्भर करेगा। वह अगर फिट रहता है तो 140-150 रन काफी होंगे। लेकिन अगर वह फिट नहीं है तो 200 रन भी काफी नहीं है।

'गोपनीयता बनाए रखना जरूरी'
उन्होंने आगे कहा, एक बात मुझे अच्छी लगी कि लौटने के बाद वह ठीक लग रहा था और उसके हाव भाव से आस्ट्रेलियाई टीम को कोई संकेत नहीं मिल रहा था। यह गोपनीयता बनाए रखना जरूरी है। रणनीति के तौर पर आप बताना नहीं चाहेंगे कि वह कल गेंदबाजी कर सकेगा या नहीं। आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उसे खेल नहीं पा रहा है लिहाजा यह गोपनीयता बनाए रखना जरूरी है।