फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS: Steven Smith shared his experience on melbourne pitch after border gavaskar trophy know details

IND vs AUS: 'मेलबर्न की पिच पर लगा जंजीर से बंध गया हूं', सीरीज समापन के बाद स्टीव स्मिथ ने साझा किया अनुभव

Mon, 06 Jan 2025 10:34 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 06 Jan 2025 10:34 PM IST
सार

स्मिथ को इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए सिडनी में 38 रन की जरूरत थी लेकिन पहली पारी में 33 रन पर आउट होने के बाद वह पांच रन दूर रह गए। दूसरी पारी में वह चार रन बनाकर पवेलियन लौटे। वह एक रन से टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन पूरा करने से चूक गए।

विज्ञापन
IND vs AUS: Steven Smith shared his experience on melbourne pitch after border gavaskar trophy know details
स्टीव स्मिथ - फोटो : Twitter

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 10,000 करियर रन तक पहुंचने से एक रन कम रहने के बाद कहा है कि उन्होंने सिडनी क्रिकेट मैदान (एससीजी) में इस तरह की मुश्किल पिच पर पहले कभी नहीं खेला था। 
विज्ञापन

एक रन से चूके स्मिथ
स्मिथ को इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए सिडनी में 38 रन की जरूरत थी लेकिन पहली पारी में 33 रन पर आउट होने के बाद वह पांच रन दूर रह गए। दूसरी पारी में वह चार रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर गली क्षेत्र में यशस्वी जायसवाल को कैच देकर पवेलियन लौटे। वह एक रन से टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन पूरा करने से चूक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमसीजी की पिच को लेकर क्या बोले स्मिथ?
ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व कप्तान ने इस टेस्ट मैच को छह विकेट और सीरीज को 1-3 से जीतने के बाद कहा- ऐसा लग रहा था कि मैं जंजीर से बंध गया हूं। मैं बहुत खतरनाक गेंद पर आउट हुआ, गेंद ने अचानक से ज्यादा उछाल ले ली। शायद होनी (10 हजार टेस्ट रन तक नहीं पहुंचना) को यही मंजूर था, लेकिन यह ठीक है कि हम जो चाहते थे हमें मैच से वह परिणाम मिला। स्मिथ ने आगे कहा- यह एससीजी की सबसे कठिन पिच थी। गेंद को सीम से मदद मिल रही थी और यह काफी स्विंग हो रही थी। मैं पहले कभी एससीजी में इस तरह के विकेट पर नहीं खेला था। यहां बल्लेबाजी करना अविश्वसनीय रूप से कठिन था।
विज्ञापन

सीरीज में दो शतक लगाने वाले 35 साल के इस दिग्गज बल्लेबाज ने कहा- मुझे क्रिकेट पसंद है, यह एक मजेदार सीरीज रही है, भारत एक अविश्वसनीय टीम है। हमें कुछ बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा खासकर (जसप्रीत) बुमराह की गेंदबाजी से। अंत में हालांकि परिणाम हमारे पक्ष में रहा।

स्टार्क ने की टीम की प्रशंसा
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने ने कहा कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतने के लिए सभी ने अपनी पूरी मेहनत से काम किया। टीम को यह सफलता खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ और उनके परिवारों के सामूहिक प्रयास से मिली। स्टार्क ने फॉक्स क्रिकेट से कहा- भारत के खिलाफ टेस्ट मैच हमेशा कठिन होते हैं, खासकर जब चार या पांच मैच एक ही सीरीज में खेलने होते हैं। उन्होंने कहा- हम सभी ने इस सीरीज को जीतने के लिए कड़ी मेहनत की, हम जानते थे कि यह एक बड़ी सीरीज होगी और मुझे लगता है कि यह सहयोगी स्टाफ, परिवारों से लेकर विस्तारित टीम और सभी की कड़ी मेहनत का यह फल है।

नाथन लियोन और मार्नस लाबुशेन ने भी साझा किया अनुभव
इस जीत को खास करार देते हुए अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन ने कहा- इस टीम में कुछ खिलाड़ी ही है जिन्हें इससे से पहले इस ट्रॉफी को जीतने का अनुभव था। यह कुछ ऐसा जिसे हम सभी एक टीम के रूप में हासिल करना चाहते हैं, खासकर जब आप एक बेहद मजबूत टीम के खिलाफ खेलते हैं। लियोन ने फॉक्स क्रिकेट से कहा- हमारे खिलाड़ी काफी अद्भुत रहे हैं। उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों का भी डट कर सामना किया।

सीरीज के शुरुआती मैचों में परेशानी का सामना करना वाले बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने कहा- मुझे बैगी ग्रीन (ऑस्ट्रेलियाई टीम की टोपी) पसंद है, मुझे टेस्ट क्रिकेट पसंद है और मुझे इन खिलाड़ियों के साथ खेलना पसंद है। जब भी परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण रही तब हमारे किसी ना किसी खिलाड़ी ने अपने खेल के स्तर को ऊंचा कर टीम को संकट से बाहर निकाला। कुल मिलाकर देखे तो पांच मैचों की इस श्रृंखला में हमारे बल्लेबाजों ने रन बनाने का तरीका ढूंढ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed