IND vs AUS: टेस्ट सीरीज से पहले भारत की तैयारियों को झटका, अभ्यास के दौरान चोटिल हुए सरफराज खान, वीडियो
शुक्रवार को 'फॉक्स क्रिकेट' की तरफ से जारी किए गए एक वीडियो में भारतीय खिलाड़ियों को नेट्स पर अभ्यास करते दिखाया गया। इसमें सरफराज खान अपनी दाहिनी कोहनी को सहलाते दिखे। बताया गया कि नेट्स पर बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करते हुए वह चोट का शिकार हो गए।
विस्तार
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम जमकर पसीना बहा रही है। वाका स्टेडियम में भारतीय खिलाड़ियों को अभ्यास करते देखा जा रहा है। इस बीच सरफराज खान के चोटिल होने की खबर ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार को 'फॉक्स क्रिकेट' की तरफ से जारी किए गए एक वीडियो में भारतीय खिलाड़ियों को नेट्स पर अभ्यास करते दिखाया गया। इसमें सरफराज खान अपनी दाहिनी कोहनी को सहलाते दिखे। बताया गया कि नेट्स पर बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करते हुए वह चोट का शिकार हो गए।
#BorderGavaskarTrophy Practice #ViratKohli 's Intense practice session in Perth.#sarfarazkhan has got hit on the arm...& left the nets.
— alekhaNikun (@nikun28) November 14, 2024
***Indian fans climb the tree to watch training of superstars.@imVkohli #INDvAUSpic.twitter.com/W8MESx3ong
वीडियो में सरफराज को नेट्स से लौटते समय अपनी कोहनी पकड़े देखा गया। इस दौरान वह कुछ असहज दिखे। हालांकि, चिंता की कोई बात नहीं है। वह मामूली चोट का शिकार हुए थे, जिसके कारण एमआरआई कराने की जरूरत नहीं पड़ी।
रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में सरफराज खान पर्थ टेस्ट में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। बता दें कि, हिटमैन अपने दूसरे बच्चे के जन्म के लिए अभी मुंबई में ही हैं। उनके शुरुआती दो टेस्ट मैचों में अनुपलब्ध रहने की संभावना है। इस स्थिति में जसप्रीत बुमराह कप्तानी संभालेंगे और उम्मीद है कि वह सरफराज को मौका देंगे। इस युवा बल्लेबाज ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम में जगह बनाई है और न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में अपना पहला टेस्ट शतक भी बनाया था।
ऑस्ट्रेलिया की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में एक मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ सरफराज के लिए यह एक अलग तरह की चुनौती होगी। इसके अलावा प्रतिभाशाली ध्रुव जुरेल भी एमसीजी में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अपने प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद एकादश में जगह बनाने के दावेदार हैं। सरफराज ने फरवरी में टेस्ट डेब्यू के बाद छह मैच में 37.10 की औसत से 371 रन बनाए हैं। बंगलूरू में शतक के अलावा सरफराज को न्यूजीलैंड के खिलाफ अन्य पांच पारियों में संघर्ष करना पड़ा और वह केवल 21 रन ही बना सके। 27 वर्षीय बल्लेबाज को ऑस्ट्रेलिया की तेज और उछाल भरी पिचों पर पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिशेल स्टार्क जैसे गेंदबाजों के सामने कड़ी चुनौती का सामना करना होगा।