{"_id":"6754416ac8a3e43c0d066315","slug":"ind-vs-aus-rishabh-pant-played-reverse-scoop-leaves-everyone-stunned-see-video-2024-12-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: ये नहीं देखा तो क्या देखा...ऋषभ पंत ने खेला रिवर्स स्कूप शॉट, मैदान पर मौजूद हर कोई रह गया हैरान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: ये नहीं देखा तो क्या देखा...ऋषभ पंत ने खेला रिवर्स स्कूप शॉट, मैदान पर मौजूद हर कोई रह गया हैरान
Sat, 07 Dec 2024 06:07 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 07 Dec 2024 06:07 PM IST
सार
बोलैंड ने 17वें ओवर की तीसरी गेंद ऑफ स्टंप पर डाली थी। पंत पहले ही तय कर चुके थे कि उन्हें क्या करना है। उन्होंने अपने बल्ले का रुख बदला और शानदार शॉट खेल डाला। पंत के रिवर्स स्कूप शॉट को देखकर हर कोई हैरान रह गया।
विज्ञापन
ऋषभ पंत
- फोटो : x
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस के दूसरे दिन (शनिवार) भी ऑस्ट्रेलियाई टीम भारतीयों पर भारी रही। ट्रेविस हेड की शतकीय पारी की बदौलत टीम ने 337 रन बनाए और 157 रनों की बढ़त हासिल की। जवाब में भारत ने दूसरी पारी में पांच विकेट पर 128 रन बना लिए और अभी 29 रन पीछे है। इस मुकाबले से जुड़े तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं, इन्हीं में से एक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का है।
विज्ञापन
पंत ने बनाया बोलैंड को निशाना
दूसरी पारी में पांचवें नंबर पर उतरे ऋषभ पंत एक बार फिर आक्रामक अंदाज में नजर आए। उन्होंने मैदान पर आते ही ऑस्ट्रेलिया के घातक गेंदबाज स्कॉट बोलैंड को निशाना बनाया। इस दौरान पंत ने एक ऐसा शॉट खेला जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

पंत का चौंकाने वाला करिश्मा
बोलैंड ने 17वें ओवर की तीसरी गेंद ऑफ स्टंप पर डाली थी। पंत पहले ही तय कर चुके थे कि उन्हें क्या करना है। उन्होंने अपने बल्ले का रुख बदला और शानदार शॉट खेल डाला। पंत के रिवर्स स्कूप शॉट को देखकर हर कोई हैरान रह गया। इस गेंद पर चौका आया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

India 3 down hai aur Rishabh Pant Pagal ho gya hai 😅😅🤯🤯#RishabhPant #INDvsAUS pic.twitter.com/9nszxPJ1qK
— Pankaj Singh (@SinghPankaj05) December 7, 2024
कमेंटटेटर्स के भी छूटे पसीने
पंत के इस शॉट को देखकर कमेंट्री बॉक्स में बैठे मैथ्यू हेडन हेडन भी हैरान रह गए। उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता कि पुराने खिलाड़ी इस बारे में क्या कहेंगे। वहीं, हिंदी कमेंट्री बॉक्स में मौजूद हरभजन सिंह पंत का शॉट देखकर अंचभित हो गए और उनके पास अपने अनुभव को साझा करने के लिए शब्द ही नहीं बचे।

मैच का हाल
भारतीय टीम की बल्लेबाजी दूसरी पारी में खराब रही और टीम ने 128 रन पर अपने पांच विकेट गंवा दिए। भारतीय टीम अब भी ऑस्ट्रेलिया से 29 रन पीछे है। स्टंप्स के समय ऋषभ पंत 28 रन और नीतीश रेड्डी 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड ने दो-दो विकेट लिए, जबकि मिचेल स्टार्क को एक विकेट मिला।