फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS: Rishabh Pant broke 50 years old record, scored fastest 50 in Australia, scored 61 runs in 33 balls

IND vs AUS: पंत ने तोड़ा 50 साल पुराना रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया में लगाया सबसे तेज अर्धशतक, 33 गेंद में बनाए 61 रन

Sat, 04 Jan 2025 12:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 04 Jan 2025 12:55 PM IST
सार

पंत ने इसी कड़ी में 50 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया और ऑस्ट्रेलिया में किसी विदेशी बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज अर्धशतक लगाने का भी रिकॉर्ड अपने नाम किया। पंत 33 गेंद में छह चौके और चार छक्के की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुए।

विज्ञापन
IND vs AUS: Rishabh Pant broke 50 years old record, scored fastest 50 in Australia, scored 61 runs in 33 balls
ऋषभ पंत ने अर्धशतक जमाया - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां टेस्ट रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने अपनी पहली पारी में 185 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 181 रन पर सिमट गई। इसके बाद दूसरी पारी में भी एक वक्त भारतीय टीम मुश्किल में दिख रही थी। उसने 59 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। राहुल, यशस्वी और कोहली पवेलियन लौट चुके थे। ऐसे में ऋषभ पंत मैदान पर उतरे और उन्होंने तहलका मचा दिया।
विज्ञापन


सिडनी में पंत ने चौके-छक्कों की बरसात कर दी और इस सीरीज में पहली बार वह अपने पुराने रंग में नजर आए। उन्होंने इसी कड़ी में 50 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया और ऑस्ट्रेलिया में किसी विदेशी बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज अर्धशतक लगाने का भी रिकॉर्ड अपने नाम किया। पंत 33 गेंद में छह चौके और चार छक्के की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन

पंत ने बनाया रिकॉर्ड
पंत ने 29 गेंद में अर्धशतक जड़ा। यह ऑस्ट्रेलिया में किसी विदेशी बल्लेबाज द्वारा टेस्ट में सबसे तेज अर्धशतक है। इससे पहले 1895 में मेलबर्न में इंग्लैंड के जॉन ब्राउन ने और 1975 में पर्थ में रॉय फ्रेडरिक्स ने 33-33 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था। वहीं, यह टेस्ट में गेंद के हिसाब से भारत के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। पंत एक गेंद से अपना ही तीन साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी करने से चूक गए। 2022 में पंत ने श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरु में 22 गेंद पर अर्धशतक लगाया था। तीसरे नंबर पर कपिल देव हैं। उन्होंने कराची में 1982 में पाकिस्तान के खिलाफ 30 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया था।

सिडनी टेस्ट में क्या हुआ?
भारत ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में छह विकेट गंवाकर 141 रन बना लिए हैं। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया को चार रन की बढ़त हासिल थी। ऐसे में भारतीय टीम की कुल बढ़त 145 रन की हो चुकी है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने अपनी पहली पारी में 185 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 181 रन पर समाप्त हुई थी। 

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक रवींद्र जडेजा आठ रन और वॉशिंगटन सुंदर छह रन बनाकर नाबाद हैं। भारतीय टीम की शुरुआत ठीक ठाक रही थी। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़े थे। राहुल 13 रन बनाकर और यशस्वी 22 रन बनाकर बोलैंड का शिकार बने। शुभमन गिल 13 रन बनाकर वेबस्टार का शिकार बने। विराट कोहली एक बार फिर ऑफ स्टंप से बाहर की गेंद को छूने के प्रयास में स्लिप में कैच आउट हुए। वह छह रन बना सके। बोलैंड ने एक बार फिर कोहली का शिकार किया। पंत ने 33 गेंद में छह चौके और चार छक्के की मदद से 61 रन की साहसिक पारी खेली। वहीं, नीतीश रेड्डी लगातार तीसरी पारी में फेल रहे। वह चार रन बना सके। ऑस्ट्रेलिया की ओर से बोलैंड ने अब तक चार विकेट लिए हैं, जबकि कमिंस और वेबस्टर को एक-एक विकेट मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed