फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS PM XI Warm Up Match Analysis Report India vs Australia Practice Test Match Result

IND vs PM XI: ऑस्ट्रेलिया पीएम एकादश पर भारी पड़े भारतीय, हर्षित की गेंदबाजी के बाद आया शुभमन गिल का अर्धशतक

Sun, 01 Dec 2024 05:38 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबेरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबेरा Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 01 Dec 2024 05:38 PM IST
सार

प्रधानमंत्री एकादश ने 43.2 ओवर में 240 रन बनाए। जवाब में भारत ने 43वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 241 रन बनाए और मैच अपने नाम कर लिया। चूंकि यह मुकाबला 46 ओवर तक खेलना था, इसलिए टीम इंडिया ने खेल जारी रखा। इस तरह भारत ने 17 रन की बढ़त बनाई।

विज्ञापन
IND vs AUS PM XI Warm Up Match Analysis Report India vs Australia Practice Test Match Result
शुभमन गिल-हर्षित राणा - फोटो : BCCI

विस्तार

एडिलेड टेस्ट से पहले भारतीय टीम ने प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच खेला। पहले दिन का खेल बारिश से धुलने के कारण यह मुकाबला दूसरे दिन खेला गया। जिसमें टीम इंडिया ने उन्हें छह विकेट से हरा दिया। प्रधानमंत्री एकादश ने 43.2 ओवर में 240 रन बनाए। जवाब में भारत ने 43वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 241 रन बनाए और मैच अपने नाम कर लिया। चूंकि यह मुकाबला 46 ओवर तक खेलना था, इसलिए टीम इंडिया ने खेल जारी रखा। इस तरह भारत ने 17 रन की बढ़त बनाई।
विज्ञापन
Trending Videos

गिल ने जड़ा अर्धशतक
अभ्यास मैच में शुभमन गिल का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने 62 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे लेकिन वह नाबाद रहे। बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में गिल अंगूठे की चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। हालांकि, अब वह वापसी के लिए तैयार हैं और दूसरे टेस्ट में खेलते दिख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यशस्वी-नीतीश के अलावा सुंदर भी चमके
इस मैच में यशस्वी जायसवाल ने 59 गेंदों में 45 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान नौ चौके जड़े। हालांकि, वह अपना अर्धशतक नहीं पूरा कर सके। इसके अलावा केएल राहुल ने 27, रोहित शर्मा ने तीन, नीतीश कुमार रेड्डी ने 42, रवींद्र जडेजा ने 27, सरफराज खान ने एक रन बनाए। वहीं, वाशिंगटन सुंदर 42 और देवदत्त पडिक्कल चार रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ 46 ओवर में पांच विकेट पर 257 रन बनाए।

विराट कोहली ने लिया भाग
इस मुकाबले में विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। वह नेट्स पर प्रैक्टिस करते दिखे थे। हालांकि, प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ वह बल्लेबाजी के लिए नहीं आए।
विज्ञापन

सैंम कोंसटास ने जड़ा शतक
ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री एकादश के लिए सलामी बल्लेबाज सैंम कोंसटास ने शानदार बल्लेबाजी की और 97 गेंदों पर 14 चौकों और एक छक्के की मदद से 107 रन बनाए। कोंसटास के अलावा हानो जैकब्स ने 60 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 61 रन की पारी खेली, वहीं जैक क्लेटॉन ने 40 रन बनाए जिससे टीम भारत के सामने लड़ने लायक स्कोर खड़ा करने में सफल रही।  

हर्षित ने बरपाया कहर
भारत के लिए हर्षित राणा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए छह ओवर में 44 रन देकर चार विकेट झटके, जबकि आकाश दीप को दो विकेट मिले। मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला। तेज गेंदबाजों ने इस मैच में दमदार गेंदबाजी की। हालांकि टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में गेंदबाजी नहीं की। 

बारिश के कारण हुआ 46-46 ओवर का मैच
इससे पहले, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सिराज और आकाश दीप ने ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री एकादश को दो झटके दिए। हालांकि, बीच में बारिश आ गई और मैच को कुछ देर के लिए रोकना भी पड़ा। बारिश के कारण ओवर में कटौती की गई और मुकाबला 46-46 ओवर कराने का फैसला किया गया। शुरुआती झटकों के बाद कोंसटास और क्लेटॉन ने पारी संभाली और तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। इस साझेदारी को हर्षित ने तोड़ा। उन्होंने फिर ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री एकादश को लगातार झटके देकर बैकफुट पर ढकेल दिया। दूसरे छोर पर कोंसटास ने अपनी पारी जारी रखी और शतक लगाने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed