फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS PM Narendra Modi and Australian PM Anthony Albanese Reaches Narendra Modi Stadium Gujarat

IND-AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अहमदाबाद स्टेडियम पहुंचे, राष्ट्रगान के समय भी टीम के साथ रहे

Thu, 09 Mar 2023 03:48 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 09 Mar 2023 03:48 PM IST
सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैच से पहले स्टेडियम पहुंचे। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने इस मैच में पहले दिन का खेल स्टेडियम से देखा। हालांकि, दोनों पहले सत्र का खेल खत्म होने से पहले ही वहां से निकल गए।
 

विज्ञापन
IND vs AUS PM Narendra Modi and Australian PM Anthony Albanese Reaches Narendra Modi Stadium Gujarat
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का अंतिम मुकाबला अहमदाबाद में खेला जा रहा है। इस मुकाबले को देखने के लिए दोनों देशों के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज ने पहले दिन का खेल स्टेडियम से देखा। मैच से पहले दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने अपने-अपने देश की क्रिकेट टीम के कप्तान को सम्मानित किया और उन्हें खास टेस्ट मैच की खास टोपी भी दी। इसके बाद एक खास गाड़ी में दोनों नेताओं ने स्टेडियम का एक चक्कर भी लगाया। इस दौरान स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा रहा।
विज्ञापन


इस मैच में टॉस के लिए एक खास सिक्का बनाया गया था, जिसमें दोनों देशों के क्रिकेट से जुड़ी यादों के 75 वर्षों को दिखाया गया था। टॉस के बाद रवि शास्त्री ने पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम को भारतीय क्रिकेट से जुड़ी खास यादों के बारे में बताया और उसकी तस्वीरें भी दिखाईं। इस दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट क्रिकेट से जुड़ी यादों के बारे में भी रवि शास्त्री ने दोनों नेताओं को बताया। बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री और बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पीएम मोदी को खास आर्टवर्क भेंट की, जिसमें दोनों देशों के 75 साल के क्रिकेट के संबंध दर्शाए गए हैं। दोनों देशों के प्रधानमंत्री राष्ट्रगाम के दौरान अपनी-अपनी टीम के खिलाड़ियों के साथ रहे। 
विज्ञापन


दोनों देशों के प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए स्टेडियम परिसर में विशाल होर्डिंग्स लगाए गए। होर्डिंग्स पर पंचलाइन "75 इयर्स ऑफ फ्रेंडशिप थ्रू क्रिकेट" है। होर्डिंग्स में दोनों देशों के पूर्व और वर्तमान क्रिकेट के दिग्गजों को भी दिखाया गया है। होर्डिंग्स को न केवल गलियारों, अभ्यास क्षेत्र और अन्य पैदल मार्गों में रखा गया है बल्कि पारंपरिक साइटस्क्रीन के पास भी एक प्रमुख स्थान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी स्टेडियम में ट्रम्प के साथ आए थे पीएम मोदी
बैठने की क्षमता के मामले में नरेंद्र मोदी स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। यहां लगभग 1.25 लाख लोग एक साथ मैच देख सकते हैं। स्टेडियम में बड़ी संख्या में दर्शकों के भरे जाने की उम्मीद है क्योंकि भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। इस स्टेडियम का नाम अपने नाम पर रखे जाने के बाद पीएम मोदी पहली बार यहां कोई मैच देखेंगे। इससे पहले एक कार्यक्रम में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के साथ यहां नजर आ चुके हैं।


भारत को जीतना होगा चौथा टेस्ट
भारतीय टीम चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है। उसने नागपुर में पहला टेस्ट पारी और 132 रन से अपने नाम किया था। उसके बाद दिल्ली टेस्ट को उसने छह विकेट से अपने नाम कर लिया था। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंदौर में वापसी की। उसने तीसरे टेस्ट को नौ विकेट से जीतकर सीरीज में वापसी की। भारत के लिए चौथा टेस्ट जीतना काफी जरूरी है। अगर उसे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना है तो इस टेस्ट को जीतना होगा। अगर टीम इंडिया यह मैच हारती है तो फिर उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका के हार की दुआ करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed