फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS: Only Smith can handle Australia's command in the fourth Test, captained brilliantly in third match

IND vs AUS: चौथे टेस्ट में फिर स्मिथ ही संभाल सकते हैं ऑस्ट्रेलिया की कमान, तीसरे मैच में की थी शानदार कप्तानी

Sat, 04 Mar 2023 09:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 04 Mar 2023 09:36 PM IST
सार

कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा कि कमिंस ऑस्ट्रेलिया में ही हैं लेकिन खिलाड़ियों के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि मुश्किल घड़ी में हम अपने खिलाड़ी और उनके परिवार के साथ हैं।

विज्ञापन
IND vs AUS: Only Smith can handle Australia's command in the fourth Test, captained brilliantly in third match
ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : BCCI

विस्तार

स्टीव स्मिथ की फिर से ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का कप्तान बनने की हसरत नहीं है, लेकिन 33 वर्षीय खिलाड़ी को अहमदाबाद में नौ मार्च से होने वाले चौथे टेस्ट में फिर से कमान संभालनी पड़ सकती है। दिल्ली में हुए दूसरे टेस्ट के बाद अपनी बीमार मां की देखभाल के लिए स्वदेश लौटे नियमित कप्तान पैट कमिंस अभी सिडनी में ही हैं।
विज्ञापन


तीसरे टेस्ट में स्मिथ ने कार्यवाहक कप्तान की भूमिका संभाली थी। इंदौर में मेहमान टीम ने तीसरे दिन नौ विकेट से शानदार जीत हासिल की थी। इंदौर में जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने जून में ओवल में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।
विज्ञापन


कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा कि कमिंस ऑस्ट्रेलिया में ही हैं लेकिन खिलाड़ियों के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि मुश्किल घड़ी में हम अपने खिलाड़ी और उनके परिवार के साथ हैं। हम उनके संपर्क में हैं और टेस्ट मैच में अभी कुछ दिन बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मिथ 2014- 2018 तक ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी संभाल चुके हैं लेकिन दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़खानी के बाद उनसे कप्तानी ले ली गई थी। उसके बाद नवंबर 2021 में कमिंस के कप्तान बनने के बाद वह उनके सहायक रहे हैं और इस दौरान तीन बार ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी संभाल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed